Apple iPhone 15 Series: एप्पल की आगामी आईफोन 15 सीरीज बस अब जल्द लॉन्च होने वाली है। 12 सितंबर, मंगलवार को एप्पल अपना ‘Wonderlust’ इवेंट आयोजित कर सकता है। इस दौरान कंपनी की ओर से कई प्रोडक्ट्स को पेश किया जा सकता है, जिनमें आईफोन 15 सीरीज आने की भी संभावना है। एप्पल के इवेंट से पहले ही एक नई रिपोर्ट में सीरीज में शामिल होने वाले टॉप वेरिएंट के फीचर्स को लेकर जानकारी सामने आ गया है।
Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि नई सीरीज के टॉप-ऐंड आईफोन 15 का नाम प्रो मैक्स ही रहेगा। हालांकि, अब तक की रिपोर्ट्स में टॉप-ऐंड वेरिएंट को ‘Ultra’ ब्रैंडिंग के साथ लाने की बात की जा रही है। इन सबके अलावा फीचर्स का भी खुलासा हुआ है।
iPhone 15 Series Launch Date in India
आईफोन 15 सीरीज में पिछले साल की तरह चार मॉडल्स आने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में आईफोन 15 (iPhone 15), आईफोन 15 प्लस (iPhone 15 Plus), आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) और आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) शामिल होंगे। उम्मीद है कि आईफोन 15 सीरीज को 12 सितंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा।
iPhone 15 Series Design
बात करें डिजाइन की तो आगामी आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में अपने पिछले मॉडल आईफोन 14 के जैसे ऐल्युमिनियम किनारे और ग्लास सैंडविच डिजाइन के साथ हो सकता है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स का डिजाइन टाइटेनियम के यूज से तैयार किया जा सकता है। ऐसे में इस वेरिएंट की ड्यूरेबिलिटी बढ़ेगी और वजन कम रहेगा। दोनों मॉडल में म्यूट या साइलेंट स्विच बटन की जगह एक नया एक्शन बटन होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी बताया जा रहा है कि आगामी आईफोन 15 सीरीज में पिछले मॉडल में आए नई रिपेयर-फ्रेंडली डिजाइन देखने को मिल सकती है। ऐसे में फोन की डिस्प्ले, बैक ग्लास और बैटरी जैसे कंपोनेंट को आसानी से रिप्लेस और रिपेयर किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
12 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
13 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
15 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
16 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
17 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
20 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines