Apple iPhone 15 Series: दिग्गज फोन निर्माता कंपनी एप्पल के आगामी आईफोन मॉडल का काफी लोगों को इंतजार है। कहा जा रहा है कि इस साल सितंबर तक आईफोन 15 सीरीज लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही कई अफवाहें सामने आ रही हैं।
आईफोन 15 सीरीज में आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल हो सकता है। हर साल की तरह इस बार भी प्रो मॉडल्स में नए-नए फीचर्स का आगमन हो सकता है, जिन्हें फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा सकता है।
लीक से पता चला है कि आईफोन 15 सीरीज USB-C पोर्ट के साथ होगा, जिसके माध्यम से तेज डेटा स्पीड मिलेगी। इसके जरिए डिवाइस को तेजी से चार्ज किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः Amazon Great Summer सेल आज से शुरू, इन स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका!
प्रो मॉडल में मिलेगा Thunderbolt 3
अज्ञात अंदरूनी analyst941 द्वारा आईफोन 15 प्रो को लेकर खुलासा किया गया है कि इसमें पोर्ट थंडरबोल्ट 3 मिलेगा। analyst941 का कहना है कि आईफोन 15 के कई लीक्स सामने आ रहे हैं, लेकिन ये TB3 है। जानकारी के लिए बता दें कि analyst941 का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है। पिछले मॉडल 14 प्रो को लेकर भी कंपनी ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि ये डायनेमिक आइलैंड के साथ आएगा, जोकि एक सटीक डेटा लीक किया गया था।
क्या है Thunderbolt 3 और ये क्या करेगा?
थंडरबोल्ट 3 5,000 मेगाबाइट्स प्रति सेकंड (MBps) के बराबार यानी 40 Gbps (गीगाबिट्स प्रति सेकंड) तक संचालित है। हालांकि, मौजूदा सभी आईफोन लाइटिंग पोर्ट USB 2.0 स्पीड तक सीमित है, जो 480MBps है, जोकि 0.48 Gbps / 60 MBps के बराबर है।
ये भी पढ़ेंः Jio Family Recharge Plan: ये रिचार्ज प्लान है शानदार, एकसाथ 4 लोग उठा सकेंगे सुविधा का लाभ!
आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स के मालिक संभावित तौर पर कुछ मिनट में फोन का बैकअप करने में सक्षम होगा। साथ ही रिस्टोर करने में भी ये सक्षम होंगे। इतना ही नहीं इनके जरिए प्रो फोटोग्राफी और प्रोआरईएस वीडियो वाली बड़ी फाइल्स को भी जल्दी ट्रांसफर्ड किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
12 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
14 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
17 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
19 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines