Apple iPhone 14 and iPhone 14 Plus New Color: पिछले साल 2022 सितंबर में एप्पल के ‘फार आउट’ इवेंट के दौरान आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। अब एक लेटेस्ट लीक से पता चला है कि क्यूपर्टिनो जायंट हैंडसेट को नए येलो फिनिश में लॉन्च करने की तैयारी में है।
जापानी ब्लॉग MacOtakara द्वारा साझा किए गए एक हालिया Weibo पोस्ट के अनुसार आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को इस साल वसंत ऋतु में नए पीले रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
MacRumors की एक रिपोर्ट, सूत्रों का हवाला देते हुए दावा करती है कि Apple की PR टीम ने कथित तौर पर आगामी सप्ताह में एक उत्पाद ब्रीफिंग का प्लान बना रही है और इस दौरान एक नए iPhone रंग ऑप्शन का ऐलान करने का अनुमान है। वर्तमान में आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और रेड शेड्स में उपलब्ध हैं।
और पढ़िए – Moto G Stylus 2023 के बारे में लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक! जानिए फीचर्स
आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस दोनों मॉडल वर्तमान में ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। पिछले साल मार्च में, मूल लॉन्च के लगभग छह महीने बाद, Apple ने iPhone 13 सीरीज़ के लिए ग्रीन शेड्स लाए। इसी तरह अप्रैल 2021 में आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी को पर्पल शेड में उपलब्ध कराया गया था। यदि पिछले अभ्यास कोई संकेत हैं, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि Apple अपने आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस लाइनअप में एक नया रंग पेश करे।
iPhone 14 and iPhone 14 Plus Specifications
भारत में आईफोन 14 की कीमत 79,900 रुपये और आईफोन 14 प्लस की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होती है। जैसा कि हम जानते हैं, आईफोन 14 में 6.1‑इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जबकि आईफोन 14 प्लस में बड़ा 6.7‑इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। वे Apple A15 बायोनिक SoC द्वारा संचालित हैं और तीन स्टोरेज विकल्पों – 128GB, 256GB और 512GB में पेश किए गए हैं।
आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस में एक डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें f / 1.5 अपर्चर लेंस के साथ 12MP का वाइड-एंगल कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर f / 2.4 लेंस के साथ है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
10 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
11 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
13 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
13 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
15 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
17 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines