Apple Foldable iPhone Launch Date: क्या आप भी एप्पल के प्रोडक्ट्स यूज करना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी जल्द ही एक फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार इसके लॉन्च में थोड़ी देरी होने की संभावना है। iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद इस फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च डिटेल्स सामने आ सकते हैं।
सैमसंग जहां पहले से फोल्डेबल फोन सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए हुए है ऐसे में एप्पल की ये देरी उसे काफी पीछे ले जाएगी लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि एप्पल जब भी कुछ पेश करता है तो उसकी बिल्ड क्वालिटी और फीचर्स सबसे अलग होते हैं। यह भी लॉन्च में देरी का एक कारण बनता है। चलिए पहले जानते हैं क्या कहती है रिपोर्ट और लॉन्च में क्यों हो सकती है देरी…
कब लॉन्च होगा Apple Foldable iPhone?
TrendForce की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने पहले फोल्डेबल iPhone के लॉन्च को कुछ समय के लिए टाल सकती है। ऐसा लगता है कि Apple फोल्डेबल फोन पेश करने की जल्दी में नहीं है, इसके लॉन्च में अभी कुछ साल बाकी हैं। यह खबर Apple Worldwide Developers Conference (WWDC) 2024 से कुछ दिन पहले आई है।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
क्यों हो रही है लॉन्च में देरी?
कंपनी अभी कंपोनेंट स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस का एस्टीमेट कर रही है, खास तौर पर क्रीज और रिलायबिलिटी पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है, क्योंकि मौजूदा फोल्ड फोन्स में सबसे बड़ी दिक्क्त उनमे कुछ वक्त बाद क्रीज का आना है।
लॉन्च को लेकर कंपनी ने क्या कहा?
Apple के प्रवक्ता भी इस बारे में पहले एक रिपोर्ट में बता चुके हैं कि वे सिर्फ प्रोडक्ट को जल्दी से मार्केट में लाने पर नहीं बल्कि उसे बेहतर फीचर्स के साथ पेश करने पर फोकस कर रहे हैं। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी हमेशा एक बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए Committed है और हमें विश्वास है कि हमारा फोल्डेबल फोन इंतजार के लायक होगा।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
10 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
13 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
14 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
16 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines