मंगलवार की रात...iPhone लवर्स की उड़ने वाली है नींद! ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले पोस्टर लीक
Author: Sameer Saini
Aug 21, 2024 09:05 AM IST
नहीं हुई ऑफिशियल अनाउंसमेंट
हालांकि अभी इस खबर पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि एप्पल ने अभी तक खुद कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। इतना ही नहीं टिप्सटर ने भी अपनी पोस्ट में कहा है कि ये पोस्टर गलत भी हो सकता है। हालांकि जब तक एप्पल खुद कोई पोस्ट नहीं करता तब तक वेट करना ही सही है।
बदल गया Apple Logo का कलर?
लीक हुआ पोस्टर पिछले अब तक के सभी पोस्टर्स के काफी अलग दिख रहा है, दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्टर में तो एप्पल के लोगो का कलर ही बदल गया है। पोस्टर में एप्पल का लोगो गोल्डन कलर में दिख रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि बदला हुआ लोगो का कलर बता रहा है कि नया आईफोन 16 “डेजर्ट टाइटेनियम” कलर में आ सकता है।
आ रहा है कैमरा बटन
इवेंट कि टैग लाइन, “रेडी. सेट. कैप्चर.”, है जिससे कहीं न कहीं ये भी साफ हो गया है कि आने वाली नई सीरीज में कैमरा बटन देखने को मिलेगा। फोटो क्लिक करने के साथ इस बटन को अपने हिसाब से यूज करने का ऑप्शन भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : Vivo T3 Pro 5G: बैटरी दौड़ेगी दिन-रात, अंधेरे में भी लेगा DSLR जैसी तस्वीरें
चार नए iPhone
हर बार कि तरह इस बार भी एप्पल चार नए iPhone पेश कर सकता है, जिसमें आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स मॉडल शामिल होंगे। ये नए मॉडल्स आउट ऑफ दी बॉक्स आईओएस 18 के साथ आ सकते हैं। दूसरी तरफ एप्पल ने अभी नई सीरीज को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।