case file against META in court: अमेरिका की जानी मानी कंपनी मेटा के बारे में हर कोई जानता है, जिसके फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरा भारत सक्रिय दिखता है। मार्क जुगलबर्ग की इस कंपनी पर अब एक साथ अमेरिका के 33 राज्यों ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इसके पीछे राज्यों की ओर से बड़ी वजह बताते हुए कहा गया कि META के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों को लाइक्स की लत लगाकर उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इतना ही नहीं, दायर किए गए मुकदमे में ये भी कहा गया है कि लाइक्स की इस लत के चलते बच्चों में कॉन्फिडेंस की कमी आ रही है।
जानबूझ कर ऐसे फीचर बना रही कंपनी
अमेरिका की META कंपनी के खिलाफ अमेरिका के 33 राज्यों की ओर से दायर किए गए मुकदमे में ये भी कहा गया है कि META कंपनी अपने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइक्स की लत लगाकर बच्चों के साथ किशोरों की भी मानसिक सेहत खराब कर रही है। कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, कोलाराडो जैसे राज्यों की ओर से कैलिफोर्निया की उत्तरी जिला अदालत में दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि META कंपनी की ओर से जानबूझकर कई ऐसे फीचर तैयार किए गए हैं, जिससे बच्चों में लाइक्स की लत लगे, जिस वजह से अब उनके अंदर कॉन्फिडेंस में कमी दिखाई दे रही है। आपको बताते चलें कि अलग-अलग राज्यों की अटॉर्नी जनरलों के नेतृत्व में जांच पूरी हो जाने के बाद उत्तरी जिला अदालत में मुकदमा दायर किया गया।
META के खिलाफ अटॉर्नी जनरल की ओर से दर्ज होंगे 9 और मुकदमे
राज्यों की ओर से दायर की गई याचिका में आरोप लगाया गया है कि META कंपनी की ओर से माता-पिता की अनुमति के बिना उनके 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। इस मामले को लेकर न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने कहा कि META ने बच्चों की पीड़ा से मुनाफा कमाया है, इस कोशिश में कंपनी ने खतरों के प्रति जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में 9 और मुकदमे अटॉर्नी जनरल की ओर से दायर किए जाएंगे, जिसके बाद META कंपनी के खिलाफ शिकायत करने वाले राज्यों की संख्या कुल 41 हो जाएगी।
हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सुरक्षित हैं :META
राज्यों की ओर से दायर हुए मुकदमों को लेकर META कंपनी ने सीधा रुख अपनाते हुए इन आरोपों से इंकार किया है। मेटा ने दावा करते हुए कहा है कि उसके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनका कहना है कि यह बहुत दुखद है कि राज्यों ने उसके साथ मिलकर काम करने के बजाए मुकदमा दायर करने का रास्ता चुना। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने कहा कि कॉर्पोरेट मुनाफे को बढ़ावा देने के लिए लत पैदा करके मेटा हमारे बच्चों और किशोरों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दायर हुए इस मुकदमे के साथ हम इस लड़ाई की एक शुरुआत कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
11 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines