Amazon and Flipkart Sale Best Deals: अमेजन अपने एक और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 सेल के साथ वापस आ गया है। दूसरी ओर Flipkart ने Big Billion Days 2023 सेल की ऑफिसियल तारीखों की घोषणा कर दी है। दोनों ही प्लेटफार्म पर ये सेल इस बार 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। हालांकि, सेल कब तक चलेगी ये अभी तक सामने नहीं आया है।
हर बार की तरह इस बार भी अमेजन प्राइम मेंबर्स और फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को 7 अक्टूबर की आधी रात से सेल से खरीदारी करने का मौका दे सकता है। जबकि सभी ग्राहकों के लिए यह सेल 8 अक्टूबर से लाइव होगी। सेल में फोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड और स्मार्ट टीवी समेत कई प्रोडक्ट्स सस्ते दामों पर मिल सकते हैं। आइये जानते हैं सभी डील्स।
इन फोन्स को खरीदने का शानदार मौका!
सेल के दौरान इस बार बहुत से स्मार्टफोन्स पर ब्लॉकबस्टर डील्स देखने को मिलने वाली है। फ्लिपकार्ट ने 30,000 रुपये से कम कीमत वाले नथिंग फोन और 40,000 रुपये से कम कीमत वाले Google Pixel 7 को भी सेल से पहले ही टीज किया है। हर बार की तरह इस साल भी सबसे बड़ी डील एप्पल आईफोन पर मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें : अब व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक यूज करने का मजा होगा दोगुना, मेटा ने पेश किया अपना पहला Generative AI Product
मिलेगा सबसे सस्ता iPhone
2022 में Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple iPhone 13 को 50,000 रुपये में लिस्ट किया था। वहीं इस बार कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 40 हजार से भी कम होने वाली है। इसी तरह की बड़ी छूट अन्य सभी प्रोडक्ट्स पर भी देखने को मिल सकती है, सेल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट गैजेट एक्सेसरीज़, वियरेबल्स, स्पीकर, साउंडबार और अन्य प्रोडक्ट्स पर मिलने वाला है।
रोजाना चलेंगी फ्लैश डील्स
Amazon पर इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज 99 रुपये से शुरू होंगी और रोजमर्रा की जरूरी चीजें 79 रुपये से शुरू होंगी। अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों रोजाना फ्लैश डील चलाएंगे। वहीं हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है कि पिछले साल 3 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट ने एक रिपोर्ट समिट कि थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी ने 2021 की तुलना में बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान अपनी बिक्री में 25 से अधिक की वृद्धि दर्ज की। जबकि अमेजन ने भी बताया कि 2021 की तुलना में 2022 के त्योहारी सीजन में उन्हें अधिक ऑर्डर मिले थे।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines