Alvida 2022 Best Smartphones: बस कुछ दिन और फिर साल 2022 को भी हम अलविदा (Year Ender 2022) कह देंगे। नए साल 2023 में कई नए अनुभव और कई नए प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे। बात करें स्मार्टफोन बाजरा की तो इसमें कई बदलाव देखा जा सकता है। 5जी सेगमेंट (Best 5G Smartphone) में कई तगड़े फीचर्स के फोन आ सकते हैं। जबकि, अगर साल 2022 में आए 5जी स्मार्टफोन की बात करें तो उसमें भी काफी कुछ शामिल है।
आज हम आपके लिए साल 2022 के बेस्ट बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन्स (Year End 2022 Smartphones) लेकर आए हैं, जिनमें 5जी सपोर्ट स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं। आइए बेस्ट 5 स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Infinix Zero Ultra 5G की सेल शुरू, यहां से खरीदने पर पाएं 2500 की छूट!
वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट (OnePlus Nord CE 2 Lite)
वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट भी साल 2022 का बजट फ्रंडली स्मार्टफोन है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर द्वारा संचालित इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी कीमत 21,999 रुपये है।
लावा ब्लेज प्रो (Lava Blaze Pro)
लावा ब्लेज प्रो मीडियाटेक हेलियो G37 सिस्टम-ऑन-चिप द्वारा संचालित है, जिसे 4GB रैम और 64GB ऑन-बोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ये ब्लोटवेयर और विज्ञापनों से मुक्त स्टॉक यूजर इंटरफेस के साथ एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को बूट करता है। इसका स्पीकर वीडियो देखने, संगीत सुनने और गेम खेलने के दौरान सामान्य अनुभव प्रदान करता है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।
लावा ब्लेज 5जी (Lava Blaze 5G)
इसी सूची में लावा ब्लेज 5जी का नाम भी शामिल है जो भारत में उपलब्ध सबसे किफायती 5जी स्मार्टफोन में से एक है। इसका पिछला हिस्सा मैट फिनिश के साथ ग्लास से बना है, जो इसे प्रीमियम फील देता है। इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है, जो 12W वायर्ड चार्जर द्वारा समर्थित है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है।
और पढ़िए –Redmi 11 Prime 5G की कीमत में हुई कटौती, जानें ऑफर्स और उपलब्धता
माइक्रोमैक्स इन 2C (Micromax In 2C)
माइक्रोमैक्स इन 2C में 6.52-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसमें 420 निट्स पीक ब्राइटनेस स्क्रीन है। इसमें UNISOC T610 प्रोसेसर है। ये फोन कई प्रमुख विशेषता के साथ है जिसमें कॉल, मैसेज, वेब ब्राउजिंग और स्ट्रीमिंग मल्टीमीडिया कंटेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी कीमत 7,499 रुपये है।
वनप्लस नॉर्ड सीई 2 (OnePlus Nord CE 2)
6.43 इंच का डिस्प्ले है, जो 2400 x 1080 पिक्सल रेसोलुशन के साथ है। एंड्रॉइड 11 पर आधारित फोन में 4500 एमएएच बैटरी है। इसमें 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और दो अन्य कैमरे 8 और 2 मेगापिक्सल के साथ है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 23,999 रुपये से शुरू है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
13 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
16 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
19 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines