Alarm Lock Security Device: क्या आप भी घर से निकलते समय गेट को लॉक करके जाते हैं? इतना ही नहीं, लॉक करने के बाद कम से कम चार बार ये भी चेक करते हैं कि लॉक सही से लगा है या नहीं? तो ये आदत सिर्फ आप में ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम लोगों में है। चोरी के मामले इतने ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं कि हम सभी घर को ताला लगाते वक्त अच्छे से चेक करते हैं। घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया करते हैं, जिससे चोरी होने पर चोर का पता लगाया जा सके।
इतना ही नहीं, मार्केट में ऐसे डिवाइसों को ढूंढते हैं जिससे चोरों की छुट्टी की जा सके। अगर आप भी किसी ऐसे डिवाइस की तलाश में हैं जिसके जरिए आप बेफिक्र होकर घर से निकल सकते हैं तो अलार्म लॉक आपके काम आ सकता है। ये एक ऐसा लॉक है जिसे अगर कोई तोड़ने की कोशिश करता है तो वो चाहकर भी उसे तोड़ नहीं पाएगा। इससे पहले ही सायरन की आवाज से पूरा मोहल्ला उठ जाएगा। आइए आपको अलार्म लॉक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Alarm Lock से होगी चोरों की छुट्टी!
मार्केट में अलग-अलग तरह के सिक्योरिटी डिवाइस उपलब्ध हैं। इनमें से एक अलार्म लॉक भी है। इसका इस्तेमाल घर, दुकान, खिड़की, बाइक आदि को लॉक करने के लिए किया जा सकता है। इसकी खासियत ये है कि अगर कोई इस लॉक को तोड़ने या हिलाने की कोशिश भी करता है तो इसका सेंसर एक्टिव हो जाता है और फिर अलार्म बजने लगता है।
ये भी पढ़ें- Electric Blanket: हीटर नहीं, ठंड में गर्म रखेगी ये खास चादर! जानिए कीमत
Alarm Lock Price & Availability
अगर आप भी अपनी दुकान या घर को लॉक करने के लिए अलार्म लॉक खरीदना चाहते हैं, तो इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। इसे सिक्योरिटी के लिहाज से बेस्ट डिवाइस माना जाता है। फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों प्लेटफॉर्म पर अलार्म लॉक खरीदने के लिए उपलब्ध है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 1000 से 2000 रुपये के बीच में मिलने वाले स्मार्ट लॉक यानी अलार्म लॉक डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- न OTP, न किसी लिंक पर किया क्लिक, फिर भी उड़ें 1 लाख रुपये; ऐसे रखें अपना बैंक खाता सुरक्षित
वीडियो में देखिए Best Wireless Sensor Alarm in India
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
5 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines