हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Airtel और Jio यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका! इस महीने से बढ़ने वाले हैं रिचार्ज प्लान के दाम

विज्ञापन

Airtel and Jio Recharge Plans Price Hike: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल अपने ग्राहकों जल्द ही बड़ा झटका दे सकती है। खबरों की मानें तो दोनों कंपनियों के रिचार्ज प्लानों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं जियो और एयरटेल के रिचार्ज प्लान कितने महंगे हो सकते हैं?, कब कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है?

प्लान में कितने होगा इजाफा?

कई रिपोर्ट्स में जियो और एयरटेल के प्लान में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगर कोई प्लान 300 रुपये का है तो इसकी नई कीमत 330 रुपये हो जाएगी। कंपनी अपने प्लान में 10 प्रतिशत बढ़ा सकती है। कंपनी अपने किन-किन प्लानों की कीमत बढ़ाएगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

नए रिचार्ज प्लान कब होंगे जारी?

जियो और एयरटेल अपने प्लानों में कब तक बढ़ोतरी करेगा, ये भी एक सवाल बना हुआ है। इस साल 2023 के आखिरी तिमाही तक कंपनी अपने नए प्लानों को पेश कर सकती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जियो और एयरटेल नए प्लानों को दिसंबर से जनवरी के बीच रोलआउट कर सकते हैं।

4G और 5G रिचार्ज प्लान होंगे महंगे

जियो और एयरटेल के प्लानों में बढ़ोतरी होने के बाद वीआई भी प्लान की कीमत बढ़ा सकती है। इसके अलावा अन्य टेलीकॉम कंपनी भी रिचार्ज प्लान को महंगा कर सकती है। इस दौरान 4जी रिचार्ज प्लान और 5जी रिचार्ज प्लान भी महंगे किए जा सकते हैं।

कौन सी टेलीकॉम कंपनियां दे रही 5G सुविधा?

देश में फिलहाल जियो और एयरटेल ही 5जी की सर्विस दे री है, जो पूरी तरह से मुफ्त है। इन कंपनी के 5जी यूजर्स के लिए मुफ्त में अनलिमिटेड 5G डेटा है। उम्मीद है कि इस साल के आखिरी तक पूरे देश में 5जी सर्विस का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा वीआई 5जी सर्विस लाने की तैयारी में है। जबकि, बीएसएनल अभी 4जी को पेश करने के बाद ही 5जी को रोलआउट करेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें