Airtel Recharge Plan New Vs Old: देशभर में कल यानी 3 जुलाई से एयरटेल और जियो के प्लान महंगे हो रहे हैं। जबकि VI 4 जुलाई से अपने प्लान महंगे करने वाला है। ऐसे में जियो और एयरटेल यूजर्स के पास सिर्फ आज का दिन बाकी है। इसके बाद सभी प्लान्स महंगे हो जाएंगे। वहीं, आज हम आपके लिए एयरटेल के एक दो नहीं बल्कि 7 ऐसे रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें आज आप सस्ते में करवा सकते हैं। चलिए इन सभी प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Airtel Recharge Plan: New Vs Old
एयरटेल ने सभी रिचार्ज प्लान में बदलाव किया है और यह 3 जुलाई से और महंगा हो जाएगा। यूजर्स को सभी प्लान पर कम से कम 50 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। चलिए जानें वो 7 प्लान…
1. 199 रुपये का प्लान: यह प्लान, जिसकी कीमत पहले 179 रुपये थी, अब 199 रुपये में मिलेगा। इसमें आपको 28 दिनों की वेलिडिटी हर दिन 100 एसएमएस, 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिलने वाला है। हालांकि अभी आप इसे 179 रुपये में ले सकते हैं।
2. 509 रुपये वाला प्लान: पहले इसकी कीमत 455 रुपये थी, अब इसकी कीमत 509 रुपये है। इसमें आपको 84 दिनों के लिए हर दिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और 6 जीबी डेटा मिलता है। आज आप इसे 455 रुपये में ले सकते हैं।
3. 1999 रुपये वाला प्लान: यह प्लान, जिसकी कीमत पहले 1799 रुपये थी, अब इसकी कीमत 1999 रुपये है। इसमें पूरे साल के लिए 24 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती हैं। हालांकि आज आप इसे 1799 रुपये में ले सकते हैं।
4. 299 रुपये वाला प्लान: यह प्लान, जिसकी कीमत पहले 265 रुपये थी, अब इसकी कीमत 299 रुपये है। इसमें 28 दिनों की वेलिडिटी हर दिन 100 एसएमएस, हर दिन 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसे भी आज आप 265 रुपये में करवा सकते हैं।
5. 349 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की कीमत पहले 299 रुपये थी, अब इसकी कीमत 349 रुपये है। 28 दिनों के लिए, इसमें हर दिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। आज आप इस प्लान को 299 रुपये में ले सकते हैं।
6. 409 रुपये वाला प्लान: पहले इस प्लान की कीमत 359 रुपये थी, अब इसकी कीमत 409 रुपये है। इसमें 28 दिनों की वेलिडिटी हर दिन 100 एसएमएस, डेली 2.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। आज आप इस प्लान को 359 रुपये में ले सकते हैं।
7. 449 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की कीमत पहले 399 रुपये थी, अब इसकी कीमत 449 रुपये है। इसमें 28 दिनों की वेलिडिटी हर दिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 3 जीबी डेटा मिलता है। इसे भी आज आप 399 रुपये में ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
14 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines