Airtel 5G Network services in India: हाल ही में रिलायंस जियो द्वारा 5G नेटवर्क सर्विस को शुरू करने को लेकर इशारा दिया गया है। वहीं, अब प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी 5G सर्विस को लेकर ऐलान कर दिया गया है। एयरटेल ने ऐलान किया है कि वो अगस्त के आखिरी तक 5G कनेक्टिविटी को शुरू कर देगा। इस सर्विस के लिए कंपनी ने नोकिया (Nokia), सैमसंग (Samsung) और एरिक्सन (Ericsson) के साथ पार्टनरशिप कर ली है।
और पढ़िए – WhatsApp ने बैन किए 22 लाख से भी अधिक भारतीय अकाउंट, जानिए क्या है वजह
एयरटेल ने किया 5G सर्विस का ऐलान
एयरटेल ने कहा कि उन्होंने 5G नेटवर्क सर्विस का ऐलान करते हुए काफी खुशी हो रही है। अगस्त में एयरटेल की 5G सर्विस को शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि उनकी एयरटेल दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी भागीदारों के साथ काम करेगी जिससे उनके यूजर्स को 5G नेटवर्क सर्विस का पूरा फायदा मिल सके।
Airtel ने नीलामी में खर्च किए इतने रुपये
आपको बता दें कि हाल ही में भारत में दूरसंचार विभाग की ओर से एक स्पेक्ट्रम नीलामी का आयोजन किया गया था। इस दौरान तमाम कंपनियों ने नीलामी में भाग लिया। एयरटेल ने 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 3300 MHz और 26 GHz 19867.8 MHz स्पेक्ट्रम का 43,084 करोड़ में अधिग्रहण किया।
ये हैं Airtel के नेटवर्क पार्टनर
भारत में एयरटेल ने 5G सेवा शुरू करने के लिए नोकिया, सैमसंग और एरिक्सन के साथ नेटवर्क पार्टनरशिप की है। एयरटेल हर पीढ़ी के मोबाइल प्रोडक्ट्स में एरिक्सन की मोबाइल संचार सेवाओं का 25 सालों से ज्यादा वक्त के इस्तेमाल कर रहा है। सैमसंग के साथ एयरटेल की साझेदारी इस साल से शुरू होगी।
और पढ़िए – सावधान! तुरंत फोन से हटा दें ये 13 Apps, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
इस दिन से शुरू हो सकती है Jio की 5G सर्विस
यूं तो जियो की ओर से 15 अगस्त को 5G सर्विस शुरू करने को लेकर इशारा दिया गया है। हालांकि, एटरटेल की ओर से 5G सर्विस को अगस्त में शुरू करने का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि वोडाफोन-आईडिया और जियो की ओर से 5G सेवाएं शुरू करने को लेकर कोई आधिकारिक धोषणा नहीं की गई है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines