EU Police Agency Report AI Scams: AI टेक्नोलॉजी का यूज आज तेजी से बढ़ता जा रहा है। गूगल, सैमसंग माइक्रोसॉफ्ट समेत कई बड़ी टेक कंपनियां AI की रेस में दौड़ रही हैं। CES 2024 के सबसे बड़े टेक शो यानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में भी AI का जलवा देखने को मिला। एक तरफ जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कई कामों को आसान किया है। वहीं इसके बाद से डेटिंग और सोशल मीडिया ऐप्स पर धोखाधड़ी के लिए भी AI का यूज किया जा रहा है। हाल ही में सामने आई ईयू पुलिस एजेंसी की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
ऑनलाइन स्कैम्स को बढ़ावा दे रहा AI
एजेंसी का कहना है कि एआई डेटिंग और सोशल मीडिया ऑनलाइन स्कैम्स को बढ़ावा दे रहा है। यूरोपोल के अधिकारियों ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यूक्रेन और मध्य पूर्व में डेटिंग और सोशल मीडिया ऐप्स पर धोखाधड़ी में तेजी ला रहा है। फाइनेंशियल क्राइम एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI का यूज करके स्कैमर्स एक साथ कई लोगों को टारगेट कर रहे हैं।
वीडियो से भी जानें AI Scams
ये भी पढ़ें : कौन है Emily Pellegrini? जिसका आज हर कोई दीवाना
इस पूरे मामले पर हेग में यूरोपोल क्राइम टीम के प्रमुख सेबस्टियन बेली ने बताया कि पहले स्कैमर्स लोगों को जाल में फंसाने के लिए इमोशनल मैसेज करते हैं जो AI से तैयार किए जा रहे हैं और ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि स्कैमर्स कहते हैं कि वह वॉर जोन में एक डॉक्टर है और बाद में पैसों की मांग करने लगता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस स्कैम का शिकार अब तक कुल 10 हजार से ज्यादा लोग हुए हैं।
AI से तैयार कर रहे मैसेज
लोग निवेश करके भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में भी जीवन भर की कमाई खो रहे हैं। खास बात यह है कि स्कैमर्स लोगों को जाल में फंसाने के लिए AI का यूज करके पूरी कहानी तैयार कर रहे हैं। जिसके जरिए भोले-भाले और मासूम लोगों को टारगेट किया जा रहा है क्योंकि यह स्क्रिप्ट पूरी तरह से AI द्वारा तैयार की जा रही है तो आप समझ ही सकते हैं ये आप पर कितना इफेक्ट डाल सकती है।
वीडियो से भी जानें AI Scams
ये भी पढ़ें : Instagram Reel नहीं हो रही Viral?
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
6 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
8 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
10 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
11 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
12 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines