AI Tool Hacking Password via Keyboard Sounds: दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई अपनी खासियत के कारण लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हो चुका है। इसके जरिए कई कामों को मिनटों में किया जा सकता है, लेकिन अपनी प्रसिद्धता के साथ-साथ लोगों के लिए चिंताजनक बन चुका है। शोधकर्ताओं के लिए एआई एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि एआई आपके टाइपिंग वाले कीबोर्ड के साउंड से पासवर्ड को चोरी कर सकते हैं या फिर पासवर्ड पैटर्न का पता लगा सकता है।
शोध ने किया खुलासा
शोधकर्ताओं ने एक नई रिपोर्ट में एआई का नया स्कैम (AI Tool Scam) बताया है। शोध से पता चला है कि एआई टूल के जरिए टाइपिंग वाले कीबोर्ड के साउंड से पासवर्ड चुराया जा सकता है। इसकी सटीकता को 95 प्रतिशत तक आंका गया है। इसे लेकर शोधकर्ताओं ने एक लर्निंग मॉडल भी तैयार किया है। इससे शोधकर्ताओं ने खुद के लिए मुसीबत बढ़ा ली है।
शोध में पता चला है कि पीसी या लैपटॉप के माइक्रोफोन से कीस्ट्रोक्स को समझने और साउंड की पहचान करने के लिए एआई मॉडल तैयार किया गया है। इनका इस्तेमाल जूम और स्काइप जैसे ऐप्स पर एल्गोरिदम का यूज किया गया है। ब्लीपिंगकंप्यूटर ने अपनी रिपोर्ट में इस बात खुलासा किया है। ब्रिटिश विश्वविद्यालय के इन शोधकर्ताओं ने रिसर्च के दौरान सटीकता दर 93 फीसदी और 91.7 फीसदी तक बताई है।
ये भी पढ़िए- YouTube Channels पर गिरी गाज! फर्जी खबरें फैलाने वाले इन यूट्यूब चैनलों को सरकार ने किया बंद, देखें लिस्ट
हैकर्स कर सकते हैं डाटा चोरी
लर्निंग मॉडल का यूज करके हैकर्स लोगों के सिस्टम को हैक कर सकते हैं। साथ ही डाटा भी आसानी से चोरी कर सकते हैं। एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए डाटा कैप्चर करने के लिए रिसर्च में एपल मैकबुक पर 36 Keys को 25 बार दबाया गया। साथ ही उन्होंने मैकबुक से 17CM दूर रखे गए कीस्ट्रोक्स की मदद से ऑडियो हासिल करने के लिए iPhone 13 Mini का इस्तेमाल किया।
शोध में शोधकर्ताओं ने एक इमेज क्लासिफायरियर CoAtNet को ट्रेंनिंग देने के लिए साउंड डाटा का यूज किया, जो रिकॉर्ड की गई साउंड के आधार पर दबाई गईं Keys का अनुमान लगाने में सक्षम था। ऐसे में एआई मॉडल को लेकर चिंता जताई जा रही है कि ये लोगों के कीबोर्ड के साउंड से लोगों के पासवर्ड को चोरी कर सकता है।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
8 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
9 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
11 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
12 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
13 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
15 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines