Sarvam Edge By Sarvam AI: देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 के बीच एक ऐसी तकनीक सामने आई है जो AI के इस्तेमाल का तरीका ही बदल सकती है. भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI ने अपना नया टूल Sarvam Edge लॉन्च किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है. यानी अब AI का इस्तेमाल करने के लिए हर समय ऑनलाइन रहना जरूरी नहीं होगा.
क्या है Sarvam Edge और क्यों खास
Sarvam AI का यह नया प्लेटफॉर्म एक ऑन-डिवाइस AI सिस्टम है. इसका मतलब है कि यह सीधे आपके स्मार्टफोन या लैपटॉप पर ही काम करेगा. इसे चलाने के लिए किसी क्लाउड सर्वर या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी का मकसद AI को उन लोगों तक पहुंचाना है जिनके पास महंगे डिवाइस या तेज इंटरनेट की सुविधा नहीं है.
डिवाइस की ताकत से चलेगा पूरा AI
Sarvam Edge किसी बाहरी सर्वर पर निर्भर नहीं रहता, बल्कि यह डिवाइस की अपनी प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल करता है. इंटरनेट से कनेक्ट न होने की वजह से यह ज्यादा सुरक्षित भी माना जा रहा है. इस प्लेटफॉर्म में होने वाली सारी प्रोसेसिंग डिवाइस के अंदर ही होती है.
मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट की सुविधा
इस AI टूल को खासतौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है. खास बात यह है कि Sarvam Edge खुद ही पहचान सकता है कि यूजर किस भाषा में बात या टाइप कर रहा है, जिससे इसका इस्तेमाल और आसान हो जाता है.
इंटरनेट के बिना भी बड़े काम संभव
Sarvam Edge स्पीच-टू-टेक्स्ट, टेक्स्ट-टू-स्पीच और भाषा अनुवाद जैसे जरूरी काम बिना इंटरनेट के कर सकता है. यानी अगर नेटवर्क कमजोर हो या उपलब्ध न हो, तब भी काम बिना रुकावट जारी रह सकता है. यह सुविधा खासतौर पर उन इलाकों के लिए उपयोगी हो सकती है जहां इंटरनेट की समस्या रहती है.
ये भी पढ़ें- ChatGPT और Gemini को टक्कर! क्या है Sarvam AI जो समझता है आपकी भाषा? जानें इसे कैसे करें इस्तेमाल
प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा
चूंकि यह प्लेटफॉर्म डेटा को बार-बार क्लाउड पर अपलोड नहीं करता, इसलिए यूजर की निजी जानकारी डिवाइस के अंदर ही सुरक्षित रहती है. इससे डेटा लीक या प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं भी काफी हद तक कम हो जाती हैं.
साधारण डिवाइस पर भी करेगा काम
कंपनी का कहना है कि Sarvam Edge को इस तरह तैयार किया गया है कि यह मौजूदा मोबाइल प्रोसेसर और लैपटॉप हार्डवेयर पर आसानी से चल सके. इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी खास हार्डवेयर या ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं होगी.
कई सेक्टर में खुलेंगे नए मौके
Sarvam AI के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म वॉइस-आधारित ऐप्स, रियल-टाइम ट्रांसलेशन, असिस्टिव टेक्नोलॉजी और शिक्षा, फाइनेंस व प्रोडक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर सकता है. आसान, सुरक्षित और ऑफलाइन AI की यह पहल देश में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल को और मजबूत बना सकती है.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने किया इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन, AI स्टार्टअप्स ने दिया डेमो
संबंधित खबरें
मोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
5 mins agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 hr agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
4 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines