AC Buying Guide: मार्च महीना निकल जाने के बाद तपती गर्मी धीरे-धीरे अपनी जगह बनानी शुरू कर देगी। इस दौरान कई राज्यों में तो गर्मी इतनी ज्यादा पड़ सकती है कि घर से बाहर तो दूर घर में भी रहना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, अधिक गर्मी से राहत पाने के लिए एकमात्र समाधान एयर कंडिशनर ही रह जाता है।
अगर आप भी इस गर्मी घर पर नया एसी लाना चाहते हैं तो 5 चीजों पर जरूर गौर करें। एसी खरीदते समय सिर्फ बजट ही नहीं कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए इनके बारे में जानते हैं।
AC स्टार रेटिंग का रखें ध्यान
एसी खरीदते समय स्टार रेटिंग को नजरअंदाज ना करें। अपने बजट के साथ-साथ ये भी देखें कि आप जो एसी ले रहें उसकी रेटिंग कितनी है। ज्यादा बजट ना होने पर 3 स्टार रेटिंग खरीदा जा सकता है। इससे कम रेटिंग का एसी खरीदना सही नहीं है।
इन्वर्टर AC है कमाल
इन्वर्टर एयर कंडिशनर खरीदना एक अच्छा ऑप्शन है। इसके जरिए बिना अधिक पावर का यूज किए कमरा पूरा ठंडा हो सकता है। इससे बिजली की भी बचत हो सकती है। इस एसी का कम्प्रेशर बार-बार टर्न ऑन या ऑफ करना नहीं पड़ता है।
खरीदें R-32 गैस वाला एसी
नया एसी खरीदने के दौरान ध्यान रखें कि एसी इको फ्रेंडली R-32 गैस के साथ हो। इससे वातावरण को अधिक नुकसान नहीं पहुंचता है और ये ओजोन लेयर के लिए भी खतरनाक साबित नहीं होती है। इसकी खासियत है कि ये आसानी से रिसाइकिल हो सकता है।
कॉपर कम्प्रेशर एसी का करें चयन
एसी खरीदने के दौरान ये भी ध्यान रखें कि इसका कम्प्रेशर सही हो। इसके लिए कॉपर कम्प्रेशर वाला एसी सही माना जाता है। ये भरोसेमंद होने के साथ लंबे समय तक चलने वाले कम्प्रेशर एसी होते हैं, लेकिन कीमत के मामले में ये थोड़े अधिक होते हैं।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
30 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines