Apple Scam: हाल ही में एक घटना चर्चा में आई है, जिसके तहत सांता क्लारा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस ने छह पूर्व एप्पल कर्मचारियों पर कंपनी को धोखा देने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने एपल के एंप्लॉय गिफ्ट- मैचिंग प्रोग्राम का फायदा उठाकर स्कैम किया। इसके तहत उन लोगों ने 152,000 डॉलर यानी लगभग 1,28,00,000 रुपये का मैचिंग फंड हासिल किया। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कब का है मामला?
ये मामला 2018 से 2021 के बीच का है। कंपनी ने आरोप लगाया कि इन 6 लोगों ने 1 जुलाई, 2018 से 6 अप्रैल, 2021 तक चैरिटी को दिए गए डोनेशन में हेराफेरी की। इस लिस्ट में शामिल 6 लोगों में कास्त्रो वैली के 37 वर्षीय सिउ केई (एलेक्स) क्वान, सैन जोस के 34 वर्षीय याथेई (हेसन) यूएन, मिलपिटास के 35 वर्षीय याट सी (सनी) एनजी, हेवर्ड के 38 वर्षीय वेंटाओ (विक्टर) ली, सनीवेल के 39 वर्षीय लिचाओ नी और यूनियन सिटी के 31 वर्षीय झेंग चांग शामिल थे।
सिउ केई इस ग्रुप के लीडर की तरह काम कर रहे थे। इस ग्रुप में 3 साल में बच्चों के चैरिटी को दिए गए डोनेशन में हजारों डॉलर का फेरबदल की और इस स्कैम को अंजाम दिया। हालांकि, उन्होंने खुद कोई डोनेशन नहीं दिया। इसके अलावा इन लोगों पर ये आरोप भी है कि उन्होंने अवैध कटौती का दावा करने के लिए अपने टैक्स रिटर्न पर पर लगभग 100,000 डॉलर के चैरिटेबल डोनेशन की जानकारी दी। इनपर कई गंभीर अपराधों का आरोप लगाए गए, जिसमें बड़ी चोरी, बड़ी चोरी करने की साजिश, झूठी गवाही और टैक्स स्कैम शामिल हैं।
apple
Apple को कैसे दिया धोखा?
इसके लिए इन कर्मचारियों ने Benevity नामक का थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। उन्होंने इस ऐप की मदद से डोनेशन दिया। जब कर्मचारी इस ऐप के साथ पेमेंट करते हैं तो एपल इंप्लॉय गिफ्ट- मैचिंग प्रोग्राम के तहत उस राशि का 100% या 200% मैच करता था और Benevity उस राशि को चैरिटी को भेज देता था।
हॉप4किड्स के सीईओ और अमेरिकन चाइनीज इंटरनेशनल कल्चरल एक्सचेंज (ACICE) के अकाउंटेंट क्वान ने चैरिटी के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल कर्मचारियों के दान को रिफंड करने के लिए किया और मैचिंग फंड को अपने पास रख लिया। इस तरह, उन्होंने Apple और कैलिफोर्निया राज्य दोनों को धोखा दिया। कर्मचारियों ने फिर इन डोनेशन को टैक्स डिडक्शन के लिए दिखाने की कोशिश की। इसके बाद क्वान ने भी फर्जी कर रिटर्न तैयार किया और दूसरों को मुफ्त या रियायती टैक्स सर्विस ऑफर करके इस योजना में शामिल होने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें –Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: सालभर के लिए रिचार्ज से छुट्टी! जानें किसका प्लान सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
14 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
16 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
18 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines