4G Smartphone vs 5G Phone Comparison: भारत में 5G सेवाएं, पिछले साल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च की गईं थी। इसके बाद से देश के कई हिस्सों में लगातार 5G नेटवर्क के विस्तार के लिए कई कंपनियां कड़ी मेहनत कर रही हैं। कई राज्यों में तो 5G नेटवर्क मिलने लगा है, लेकिन पिछले साल का सबसे बड़ा सवाल अभी भी लोगों को परेशान कर रहा है। क्या इस वक्त 4G फोन खरीदना चाहिए या 5जी के साथ जाना सही रहेगा?
भारत में स्मार्टफोन ब्रांड हर दूसरे दिन 5G फोन लॉन्च कर रहे हैं। स्मार्टफोन कंपनियों ने 5G को लेकर इतनी हाइप बन दी है कि अब आम आदमी परेशान है कि इस वक्त कौन-सा खरीदना सही है लेकिन क्या सच में सिर्फ 5G के लिए आपको फोन खरीदने की जरूरत है? आज हम आपके इसी सवाल का जवाब देंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि अगर आपका बजट कम है तो आपको किस ऑप्शन में स्विच करना चाहिए।
ये वीडियो भी दूर कर सकता है आपका Confusion
क्या अभी सिर्फ 5G फोन ही खरीदें?
2023 का ये आखिरी महीना चल रहा है और 5G फोन हर कुछ दिनों में लॉन्च हो रहे हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या अब भारत में 5जी फोन खरीदना सही है? इसका जवाब हां और न दोनों हो सकते हैं। भले ही 5G उपलब्ध है, लेकिन पूरे देश में इसे ठीक से काम करने में कम से कम एक से दो साल का समय लगेगा।
इसलिए यदि आप अभी एक फोन खरीदते हैं, वो भी सिर्फ और सिर्फ 5G के लिए, तो आप हो सकता है सबसे बड़ी गलती करने जा रहे हैं। हालांकि अगर आपके एरिया में अच्छा 5G नेटवर्क मिलने लगा है तो आप जरूर 5G फोन के साथ ही जाएं।
आपका फोन रियल 5G है कैसे पता करें? वीडियो से जानें
तो अब क्या 4G फोन में इंवेस्ट करना सही है?
हां, 2023 में भारत में 4G फोन खरीदना बिल्कुल सही है। अगर आप 4G फोन खरीदते हैं, तो भी आप फोन के सभी फीचर्स का यूज कर सकते हैं। पुराने 4G प्रोसेसर अभी भी किसी भी एप्लिकेशन को चलाने के लिए सक्षम हैं। इस साल भी कई कंपनियों ने तो अच्छे 4जी फोन लॉन्च किए हैं, लेकिन उनके 5G वेरिएंट उतने पावरफुल नहीं हैं। इसलिए अभी आप सेल में 4G फोन भी ले सकते हैं। ऐसा भी देखा जा रहा है कि सिर्फ 5G के लिए कंपनियां कई फीचर्स पर कंजूसी कर रही हैं, खासकर बजट सेगमेंट में तो ये आम हो गया है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines