2GB Data Daily Benefit Recharge Plans List: आज के समय में लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग के लिए नहीं बल्कि खुद को एंटरटेन करने के लिए भी करते हैं। अपने आपको फोन से एंटरटेन करने के लिए डेटा की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है और इसके लिए हम एक फास्ट स्पीड वाले प्लान की तलाश में रहते हैं जो अधिक डेटा की सुविधा के साथ आता हो। अगर टेलीकॉम कंपनी की बात करें तो कई कंपनियां हैं जो अपने ग्राहकों को कम कीमत में अधिक डेटा का फायदा देने की कोशिश करती है।
अगर आप डेली 2 जीबी डेटा का फायदा चाहते हैं तो इसके लिए आप जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया या बीएसएनएल के प्लान के प्लानों को देख सकते हैं। चारों कंपनियां अलग-अलग कीमत और बेनिफिट्स के साथ डेली 2 जीबी डेटा और अन्य बेनिफिट्स वाले प्लान को ऑफर करती हैं। आइए जानते हैं कि इन चारों कंपनियों में किसका रिचार्ज प्लान आपके लिए 2 जीबी डेटा के साथ किफायती रहेगा?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Reliance Jio Daily 2GB Data Plan
रिलायंस जियो की ओर से 249 और 299 रुपये का दो प्लान ऑफर किया जाता है। दोनों प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग की डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा JioCinema, JioTV समेत अन्य जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि, दोनों की वैधता अलग-अलग है। जियो के 249 रुपये वाले प्लान में 23 दिनों की वैधता और 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है।
ये भी पढ़ें- Google Pay से करना चाहते हैं Transaction History डिलीट? फॉलो करें आसान Steps
Airtel 2GB Data Recharge Plan
एयरटेल की ओर से भी 319 रुपये और 359 रुपये का रिचार्ज प्लान दिया जाता है। इस प्लान में डेली 100 मुफ्त SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा 100 रुपये का FASTag कैशबैक, Wynk Music का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। दोनों प्लान 1 महीने की वैधता के साथ आते हैं। जबकि, 359 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों के लिए एक्सट्रीम ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio Offer! बचत के साथ एक्स्ट्रा वैलिडिटी और ढेरों सुविधाओं का फायदा, फटाफट जानिए प्लान
Vodafone Idea Rs 319 Recharge Plan
वीआई की ओर से रोजाना 2GB डेटा वाला प्लान 319 रुपये में पेश किया जाता है। इसकी वैधता 31 दिनों तक की होती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर और वीआई ऐप का फायदा मिलता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
9 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
13 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines