यदि दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स की बात की जाए तो Apple iPhones के आगे दूसरे स्मार्टफोन अड़ते भी भी नहीं हैं। नए आईफोन की कीमत जहां देश में 70,000 रुपए से शुरू होती हैं वहीं पुराने आईफोन्स भी नए Android Smartphones के मुकाबले काफी महंगे मिलते हैं। हाल ही अमेरिका में हुई एक नीलामी में iPhone के पहले वर्जन (4GB मॉडल) को 1,90,372.80 डॉलर (1.5 करोड़ रुपये से अधिक) में खरीदा गया है। आपको बता दें कि इस फोन को लॉन्चिंग के समय मात्र 599 डॉलर की कीमत पर मार्केट में उतारा गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीलामी के पहले तक मैनेजमेंट को इस फोन के 50 हजार से एक लाख डॉलर तक में बिकने की उम्मीद थी। परन्तु नीलामी के दौरान इसने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। एलसीजी नीलामी द्वारा चलाए गए मूल आईफोन 7 लॉट पर कुल 28 बोलियां लगीं और यह अपनी मूल कीमत से लगभग 400 गुना अधिक कीमत पर बिका।
यह भी पढ़ें: Flipkart पर मची लूट! सिर्फ 21 हजार रुपये में मिल रहा iPhone 13, जल्दी करें नहीं तो निकल जाएगा ऑफर
2007 में लॉन्च किया गया था पहला iPhone
दुनिया के पहले iPhone को वर्ष 2007 में एप्पल के तत्कालीन सीईओ स्टीव जॉब्स द्वारा लॉन्च किया गया था। इसे दो वर्जन 4GB और 8GB मॉडल्स में उतारा गया था। 4जीबी मॉडल की कीमत 500 डॉलर थी, 8जीबी वाले की कीमत 600 डॉलर थी। सस्ता होने के बावजूद अधिकांश लोगों ने 8GB मॉडल खरीदा। 4जीबी मॉडल को बेहद सुस्त बिक्री के चलते दो महीने बाद ही बंद करना पड़ा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
3 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
5 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
9 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines