149 Million Email Password Leak: पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर एक खबर ने लोगों की नींद उड़ा दी है. दावा किया जा रहा है कि करीब 149 मिलियन ईमेल आईडी और पासवर्ड खुले इंटरनेट पर घूम रहे हैं. पहली बार सुनने में यह किसी बड़े साइबर अटैक जैसा लगता है, लेकिन असलियत उतनी सीधी नहीं है. मामला नया हैक नहीं, बल्कि पुराने डेटा लीक्स से जुड़ा हुआ है, जो आज फिर से चर्चा में आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डेटा किसी एक कंपनी या प्लेटफॉर्म के सर्वर को तोड़कर नहीं निकाला गया है. दरअसल, सालों में अलग-अलग वेबसाइट्स और ऐप्स से जो डेटा पहले ही लीक हो चुका था, उसे जोड़कर एक बड़ा डेटाबेस बना दिया गया है. आसान शब्दों में कहें तो पुरानी चोरियों को मिलाकर एक नई लिस्ट तैयार की गई है.
क्यों घबरा रहे हैं Gmail और Facebook यूजर्स
इस लिस्ट में Gmail, Facebook, Instagram, Netflix और PayPal जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के ईमेल होने की बात सामने आई है. इसी वजह से लोग परेशान हैं कि कहीं उनका ईमेल और पासवर्ड भी तो इस डेटा में शामिल नहीं है. खासकर वे लोग ज्यादा चिंता में हैं जो सालों से एक ही पासवर्ड कई जगह इस्तेमाल कर रहे हैं.
असली खतरा कहां है
असल खतरा डेटा लीक से ज्यादा आपकी पासवर्ड आदतों में छुपा है. अगर आपका ईमेल और पासवर्ड किसी पुराने ब्रीच में पहले ही लीक हो चुका है और आपने वही पासवर्ड दूसरी वेबसाइट्स पर भी लगाया हुआ है, तो हैकर्स उसे अलग-अलग अकाउंट्स पर आजमा सकते हैं. इसे ही क्रेडेंशियल स्टफिंग अटैक कहा जाता है.
कैसे पता करें कि आपका डेटा लीक हुआ या नहीं
इसके लिए एक भरोसेमंद वेबसाइट है Have I Been Pwned. इसे ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ट्रॉय हंट ने बनाया है और दुनिया की कई बड़ी कंपनियां भी इस पर भरोसा करती हैं. इस वेबसाइट पर आपको सिर्फ अपना ईमेल आईडी डालनी होती है और तुरंत पता चल जाता है कि वह किसी डेटा लीक का हिस्सा रही है या नहीं.
वेबसाइट आपको क्या-क्या जानकारी देती है
अगर आपका ईमेल किसी ब्रीच में मिला है, तो यह साइट साफ-साफ बताती है कि डेटा किस वेबसाइट से लीक हुआ, किस साल यह घटना हुई और उसमें सिर्फ ईमेल था या पासवर्ड भी शामिल था. यही वजह है कि संकट के समय में यह वेबसाइट काफी मददगार साबित होती है.
अगर आपका डेटा लीक हो जाए तो क्या करें
घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी न करें. सबसे पहले जिस वेबसाइट से डेटा लीक हुआ है, वहां पासवर्ड तुरंत बदलें. अगर वही पासवर्ड दूसरी जगहों पर भी इस्तेमाल हो रहा है, तो वहां भी उसे बदलना जरूरी है. आगे से हर जरूरी वेबसाइट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें और दो-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन करें.
पासवर्ड संभालने का आसान तरीका
अगर आपको कई पासवर्ड याद रखना मुश्किल लगता है, तो पासवर्ड मैनेजर टूल्स की मदद ली जा सकती है. 1Pass जैसे टूल्स आपके पासवर्ड सुरक्षित रखते हैं और हर वेबसाइट के लिए मजबूत और यूनिक पासवर्ड बनाने में मदद करते हैं. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े साइबर नुकसान से बचा सकती है.
ये भी पढ़ें- ATM से पैसे कट गए लेकिन नहीं मिला कैश…घबराएं नहीं, यहां जानिए RBI के नियम और समाधान
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
18 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines