Sachin Pilot Viral Video: सोशल मीडिया के इस जमाने में हर दिन कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल किए जाते हैं जिनका सच्चाई से दूर-दूर तक नाता नहीं होता है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि हम इस तरह की फैलाई गई खबरों के प्रति जागरुक रहें और आंख मूंदकर उनपर विश्वास न करें। कई खबरें तो किसी सार्वजनिक हस्ती की इमेज तक खराब कर देती हैं। कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी होते हैं जिनका समाज पर गलत असर पड़ता है। खबरों की इस बाढ़ में जरूरी है कि हम जिन फोटो या वीडियो पर भी संदेह है उसे फैक्ट चेक कर लें। चुनावी मौसम में ऐसा ही एक वीडियो राजस्थान में कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट का सामने आया है। फैक्ट चेक में पाया गया कि यह वीडियो फर्जी था।
यह वीडियो सचिन पायलट पर जेसीबी से फूल बरसाए जाने का है। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वीडियो के अंत में पायलट हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा था कि राजस्थान के दौसा जिले में सचिन पायलट पर जेसीबी से फूल बरसाए गए। कई सोशल मीडिया यूजर इसे सही मानकर शेयर कर रहे थे। अब फैक्ट चेक में इसकी सच्चाई सामने आई है और पता चला है कि यह वीडियो सचिन पायलट का नहीं बल्कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के काफिले का है।
ये भी पढ़ें-Explainer: कौन हैं हूती विद्रोही जिन्होंने भारत आ रहे जहाज को कर लिया हाईजैक, क्या है इसके पीछे की वजह
फैक्ट चेक में पता चली बात
फैक्ट चेक में पाया गया कि इस वीडियो को एडिट किया गया था और इसका कांग्रेस नेता पायलट से कोई लेना देना नहीं है। काफी सर्च करने के बाद भी इस वायरल वीडियो की सत्यता को साबित करने वाली कोई रिपोर्ट नहीं मिली। फैक्ट चेक में साफ पता चलता है कि वीडियो महाराष्ट्र का है, क्योंकि काफिले में शामिल गाड़ियों पर भी महाराष्ट्र के नंबर थे। गाड़ी में सचिन पायलट नहीं बल्कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे दिखाई दे रहे हैं। शिंदे जब सतारा जिले में गए थे तब उनके समर्थकों ने उनपर फूल बरसाए थे।
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
288 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
332 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
552 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
699 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
759 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
961 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1003 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1008 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1012 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1016 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines