Election Commission Notification: लोकसभा चुनाव से पहले कहा जा रहा है कि भारत को 2 नए चुनाव आयुक्त मिल सकते हैं। अनूप चंद्र पांडे के रिटायरमेंट और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद ये पद खाली हैं। कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में एक समिति इसकी खोज कर रही है। इस बीच चुनाव आयोग के नाम से एक नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है, जिसमें दो आयुक्तों की नियुक्ति की बात कही जा रही है। आइए जानते हैं इस वायरल नोटिफिकेशन का सच…
फर्जी है चुनाव आयोग के नाम से वायरल हो रहा नोटिफिकेशन
दरअसल, चुनाव आयोग के नाम से वायरल हो रहा ये नोटिफिकेशन फर्जी है। इसमें दावा किया जा रहा है कि दो नए इलेक्शन कमिश्नर डॉ. प्रियांश शर्मा और डॉ. राजेश कुमार गुप्ता की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि दोनों अधिकारी 13 मार्च को पदभार ग्रहण करेंगे। हालांकि ये पूरा नोटिफिकेशन फेक है।
पीआईबी ने की पुष्टि
चुनाव आयोग ने इस तरह का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। खास बात यह है कि इस वायरल नोटिफिकेशन को कई वेरिफाइड हैंडल से भी शेयर किया गया है। हालांकि पीआईबी के फैक्ट चैक ने इस फेक बताया है। ऐसा कोई गजट नोटिफिकेशन सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है।
कब होगा चुनाव की तारीख का ऐलान?
जानकारी के अनुसार, चुनाव की तारीख का ऐलान जल्द ही संभव है क्योंकि आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दरअसल, चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में अपना अंतिम दौरा कर लिया है। इसके बाद तारीख के ऐलान को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसके बाद संभावना है कि 15 से 17 मार्च तक कभी भी चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है। हालांकि इससे पहले ही चुनाव आयोग को आयुक्त के दोनों पद भरने होंगे।
ये भी पढ़ें: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दिग्गजों को झटका, देखें किसका कहां से कटा टिकट
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
288 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
332 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
552 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
699 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
759 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1003 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1008 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1012 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1016 days agoFact Check: 'ओबीसी वाले ऐसी-तैसी कराएं', सामने आया बाबा रामदेव के वायरल वीडियो का पूरा सच
1021 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines