Fact Check: बांग्लादेश में ISKCON के पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास को देशद्रोह के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही ढाका के शाहबाग इलाके और चटगांव में विरोध प्रदर्शन शुरू हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी लगातार उनकी रिहाई को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इसी के साथ भारत में उनकी गिरफ्तारी का मुद्दा गर्माया हुआ है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में महिला के साथ एक संत चिन्मय दास हैं।
क्या है वायरल वीडियो?
संत चिन्मय दास से जोड़कर जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें भगवा कपड़े पहने कार में एक शख्स दिख रहा है। जो कार के अंदर ही एक महिला के साथ इसके यौन उत्पीड़न करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा कि ये ISKCON के पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास हैं जो एक हिंदू महिला के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह चिन्मय दास नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: कौन है बाबा बालकनाथ? जिसका आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल; जानें क्या बोली पुलिस
क्या है दावे की सच्चाई?
इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह चिन्मय कृष्ण दास नहीं बल्कि राजस्थान के बाबा बालकनाथ हैं। जिनका वीडियो कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो में बाबा बालकनाथ एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका यौन शोषण करते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो 20-21 अक्टूबर के बीच का है, जो राजस्थान के सीकर का बताया गया। इसको रिकॉर्ड करने वाला कार ड्राइवर था।
22 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला ने इल्जाम लगाया कि बाबा बालकनाथ के साथ उसकी मीटिंग इस आश्वासन के साथ कराई गई थी कि वह उसके परिवार की समस्याओं का समाधान करेंगे। महिला का दावा था कि उसे नशीली दवा मिली मिठाई खिलाई गई थी, जिसके बाद उसके साथ तीन बार यौन शोषण किया गया।
ये भी पढ़ें: हिंदू धर्मगुरु की गिरफ्तारी को लेकर भारत की टिप्पणी पर बांग्लादेश का आया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
280 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
325 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
544 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
751 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
954 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
995 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1001 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1004 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1008 days agoFact Check: 'ओबीसी वाले ऐसी-तैसी कराएं', सामने आया बाबा रामदेव के वायरल वीडियो का पूरा सच
1013 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines