Baba Ramdev viral video regarding OBC Asaduddin Owaisi: ओबीसी वर्ग को लेकर विवादित बयान के बाद बाबा रामदेव ने सफाई दे दी है। वीडियो वायरल होने के बाद जब आलोचना शुरू हुई तो बाबा ने कहा कि उन्होंने ओबीसी नहीं बल्कि ओवैसी कहा था। बाबा का यह बयान तब सामने आया है जब शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बॉयकॉट पतंजलि ट्रेंड करने लगा। इसके बाद जब बाबा रामदेव से इससे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने ओबीसी नहीं बल्कि ओवैसी कहा था।
बाबा के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका इरादा ओबीसी वर्ग का अपमान करना नहीं था। वीडियो देखकर किसी को भी ऐसा लग सकता है कि बाबा रामदेव ओबीसी वर्ग को लेकर ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं। हम आपके सामने बाबा रामदेव के विवादित अधूरे वीडियो पूरे वीडियो को सामने रख रहे हैं। अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि बाबा ने वास्तव में क्या कहा था। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि बाबा ने अपनी सफाई में क्या कहा है।
ये भी पढ़ें-Budget 2024: भारत के बजट से जुड़ीं 7 दिलचस्प बातें, अंग्रेजों के समय से अबतक क्या-क्या बदला?
अधूरे वीडियो में क्या बोले रामदेव
अधूरे वीडियो में बाबा रामदेव कह रहे हैं कि मेरा मूल गोत्र है ब्रम्ह गोत्र और मैं हूं अग्निहोत्री। मैं अग्निहोत्री ब्राह्मण हूं। बोलो बाबाजी आप को ओबीसी हो। ओबीसी वाले ैसी-तैसी कराएं। मैं हूं अग्निहोत्री ब्राह्मण, मैं हूं वेदी ब्राह्मण, मैं हूं द्विवेदी ब्राह्मण, मैं हूं त्रिवेदी ब्राह्मण और मैं हूं चतुर्वेदी ब्राम्हण। चार वेद मैंने पढ़े।
पूरे वीडियो में क्या कह रहे हैं रामदेव
वहीं पूरे वीडियो में वे कह रहे हैं कि मेरा मूल गोत्र है ब्रम्ह गोत्र और मैं हूं अग्निहोत्री। अग्निहोत्री ब्राह्मण हूं मैं। बोलो बाबाजी आप तो ओबीसी हो, ओबीसी वाले ऐसी-तैसी कराएं। मैं हूं अग्निहोत्री ब्राह्मण, मैं हूं वेदी ब्राह्मण, मैं हूं द्विवेदी ब्राह्मण, मैं हूं त्रिवेदी ब्राम्हण और मैं हूं चतुर्वेदी ब्राम्हण, चार वेद मैंने पढ़े। और मैं हूं ब्राम्हण क्योंकि अज्ञान को मिटाता हूं।
बाबा रामदेव इसमें आगे कह रहे हैं कि मैं हूं क्षत्रिय, सबका भय मिटाता हूं। मैं हूं वैश्य सबका अभाव मिटाता हूं। मैं हूं शुद्र, मैं अपवित्रता दूर कर तुम्हारे तन की, मन की, जीवन की, आहार की, विचार की, व्यवहार की, स्वभाव की, आचरण की अपवित्रता दूर करके, अशिक्षा दूर करके शिक्षा प्रतिष्ठापित करता हूं। इसलिए मैं महाशूत्र हूं। और महा ब्राम्हण भी हूं। महाब्राम्हण वैसे यहां हरिद्वार में जो हड्डी बहाने वाले हैं उनको कहते हैं। अस्थि विसर्जन भी करवा देते हम।
सफाई में क्या बोले बाबा रामदेव
वहीं इसपर सवाल पूछे जाने पर बाबा रामदेव ने कहा कि हमने तो कोई बयान नहीं दिया। ओवैसी तो उल्टे दिमाग का है ही उसके बारे में क्या। ओवैसी के पूर्वजों की सोच हमेशा देशद्रोही रही है। ओबीसी को लेकर हमने कभी कुछ उल्टा नहीं बोला।
ये भी पढ़ें-नारायण मूर्ति को नौकरी देने से अजीम प्रेमजी ने किया था मना, फिर ऐसे खड़ी कर दी 3 गुना बड़ी कंपनी Infosys
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
286 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
330 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
550 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
697 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
757 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
960 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1001 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1006 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1010 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1014 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines