How To Identify Online Job Scams in Hindi : इंटरनेट पर सर्फिंग के दौरान वर्क फ्रॉम होम या पार्ट टाइम नौकरी के विज्ञापन खूब देखने को मिलते हैं। इनमें से अधिकतर विज्ञापन फर्जी होते हैं। भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के अनुसार ऐसे घोटाले देश सबसे बड़ी साइबर क्राइम चुनौती बन गए हैं।
ऐसे मामलों में स्कैमर्स मुख्य रूप से डिजिटल एडवर्टाइजमेंट, ऑनलाइन मैसेंजर्स और बल्क एसएमएस के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। पिछले साल एक सरकारी अधिकारी भी इनके झांसे में आ गया था। उसे स्कैमर्स ने यूट्यूब वीडियो लाइक करने के लिए पैसे देने की बात कह लाखों का चूना लगा दिया था।
इस तरह के मामलों में लोगों को कुछ घंटे काम करने के बदले अच्छे पैसे देने का लालच दिया जाता है। ये काम भी कुछ खास मुश्किल नहीं होता। इनमें यूट्यूब वीडियो लाइक करना, कोई लिंक शेयर करना या वीडियोज पर कमेट करने जैसे काम शामिल होते हैं। इस रिपोर्ट में जानिए कि इस तरह के स्कैम्स की सच्चाई कैसे पता करें।
ऐसे जॉब स्कैम की कॉमन बातें
लालच देने वाली लाइन: इस तरह की जॉब्स की पेशकश करने वाले मैसेजेस में आसानी से ललचाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें घर से काम करने के बदले लाखों रुपये कमाने की बात कही जाती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अक्सर इस झांसे में आ जाते हैं।
जल्दी पैसे कमाने का वादा: कुछ मैसेजेस में जल्दी और आसानी से पैसे कमाने का वादा भी किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर मैसेज में यह बात लिखी हो सकती है कि अगर आप आज काम करते हैं तो इसका भुगतान आपको अगले दिन या एक सप्ताह में हो जाएगा।
अजीब जॉब डिस्क्रिप्शन: ऐसे मैसेजेस में यह बात स्पष्ट रूप से नहीं बताई जाती है कि असल में काम या जॉब प्रोफाइल क्या है। इस बारे में अगर कोई पूछता भी है तो स्कैमर्स की ओर से यही जवाब मिलता है कि काम के बारे में जानकारी ट्रेनिंग पीरियड के दौरान बताई जाएगी।
निजी जानकारियां मांगना: इन फर्जी मैसेजेस में आपको कोई लिंक भी मिल सकती है जिस पर क्लिक करने पर आपसे निजी जानकारियां भरने को कहा जाएगा। इसके अलावा स्कैमर्स आपसे आसानी से भुगतान करने के लिए आपके बैंक अकाउंट की जानकारी भरने के लिए भी कह सकते हैं।
बचने के लिए अपनाएं ये तरीकें
पेमेंट न करें: अगर आपको भी ऐसा ऑफर मिलता है तो हमेशा चेक करें कि मैसेज में जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए कहीं कोई फीस तो नहीं मांगी जा रही। इस तरह के ऑफर्स को बिल्कुल अवॉइड करें जिनके लिए पैसे की मांग की जाए।
सतर्कता बरतें: अगर कोई व्यक्ति आपको काम देने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक दिखता है तो सतर्क हो जाएं। कई बार पहले इंटरव्यू के बाद ही जॉब जॉइन करने के लिए कह दिया जाता है। स्कैमर्स हायरिंग प्रोसेस में अक्सर जल्दबाजी करते हैं।
ऑनलाइन चेक: जो कंपनी जॉब ऑफर कर रही है उसकी वेबसाइट और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट चेक करें। कई बार फर्जी कंपनियों की कोई वेबसाइट नहीं होती। साथ ही सोशल मीडिया पर भी मौजूदगी फर्जी होती है।
नंबर-पता जांचें: अगर कंपनी की वेबसाइट है तो उस पर दिए गए फोन नंबर पर कॉल करें और देखें कि कॉल उठती है या नहीं। उठती है तो सामने वाला कैसे बात कर रहा है। कंपनी के पते को भी वेरिफाई करना असलियत बता सकता है।
ये भी पढ़ें: फरवरी से पर्सनल लोन लेना पड़ेगा महंगा
ये भी पढ़ें: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत?
ये भी पढ़ें: FD पर ये बैंक दे रहे हैं शानदार Offers
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में भारत में 'स्नातक' और 'शिक्षक' सीटें क्यों होती हैं?
7 hrs agoसमुद्री जहाज का काल- लिम्पेट माइंस, WW2 से मचा रहा तबाही, कैसे करता है काम?
8 hrs agoभारत में किन चुनावों में अब तक इस्तेमाल होता है बैलेट पेपर?
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 days agoअरब सागर के मुकाबले बंगाल की खाड़ी क्यों आते हैं ज्यादा चक्रवात?
4 days agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
5 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
5 days agoक्या है दसवीं अनुसूची जिसके तहत जा सकती है विधायक-सांसद की सदस्यता?
6 days agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
7 days agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines