Cargo Ship Hijacked by Houthi Rebels: यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में भारत आ रहे इजरायली जहाज का अपहरण कर लिया है। इसके साथ ही इसमें सवार क्रू मेंबर के 25 लोगों को बंधक भी बना लिया गया है। हूती विद्रोही शिप को यमन के एक बंदरगाह पर ले गए। बताया जा रहा है कि यह जहाज तुर्की से चला था और रेड सी में था। अपहरण की जानकारी इजराइल ने रविवार शाम को दी थी। इजराइल का आरोप है कि दक्षिणी लाल सागर के रास्ते भारत जा रहे एक मालवाहक जहाज के अपहरण के पीछे यमन के हूती विद्रोही हैं। इजराइल ने इसे ‘आतंकवाद का ईरानी कृत्य’ बताया है। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इस जहाज पर कोई इजरायली नागरिक नहीं था।
हूती विद्रोहियों ने एक हेलिकॉप्टर के माध्यम से आकर रस्सी से अपने लोगों को जहाज पर उतारा और उसका अपहरण कर लिया। हूतियों का कहना है कि यह एक इजरायली जहाज था और इसी वजह से उन्होंने इसे हाईजैक किया है। बता दें कि यमन की सरकार के साथ हूतियों का कई बार टकराव हो चुका है। सऊदी अरब के साथ सीमा पर भी एक संघर्ष हुआ था। इजराइल और हमास के बीच युद्ध के बीच हूती फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि शिप का अपहरण करने की वजह से इस क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें-इजराइल ने किया हमास आतंकियों की ‘दुनिया’ का पर्दाफाश, शिफा अस्पताल के नीचे मिली 55 मीटर लंबी सुरंग
कौन हैं हूती विद्रोही
बता दें कि दो हफ्ते पहले हूती विद्रोहियों ने इजराइल-हमास युद्ध के बीच इजराइल पर लगातार हमला करने की बात कही थी। उन्होंने इजराइल पर मिसाइल लॉन्च करना भी शुरू किया था। हालांकि उनके मिसाइल हमले सफल नहीं हो पाए। यमन की आबादी साढ़े तीन करोड़ के आसपास है। यमन का एक बड़ा हिस्सा विद्रोहियों ने कब्जा रखा है और वे सरकार को हटाकर खुद शासन करना चाहते हैं। यमन के कई इलाकों पर हूती विद्रोहियों का भी कब्जा है। यमन के कई बड़े शहर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के कब्जे में हैं। 1990 के दशक के अंत में हूती आंदोलन शुरू हुआ था।
इजराइल ने क्या कहा
इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने जहाज के अपहरण को लेकर एक्स पर कहा है कि दक्षिणी लाल सागर में यमन के पास हूती विद्रोहियों द्वारा एक मालवाहक जहाज का अपहरण एक बहुत ही गंभीर घटना है। जहाज तुर्की से भारत के रास्ते पर रवाना हुआ, जिसमें विभिन्न राष्ट्रीयताओं के नागरिक शामिल थे, जिनमें इजरायली शामिल नहीं थे। यह इजराइली जहाज नहीं है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में भारत में 'स्नातक' और 'शिक्षक' सीटें क्यों होती हैं?
6 hrs agoसमुद्री जहाज का काल- लिम्पेट माइंस, WW2 से मचा रहा तबाही, कैसे करता है काम?
7 hrs agoभारत में किन चुनावों में अब तक इस्तेमाल होता है बैलेट पेपर?
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 days agoअरब सागर के मुकाबले बंगाल की खाड़ी क्यों आते हैं ज्यादा चक्रवात?
4 days agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
5 days agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
5 days agoक्या है दसवीं अनुसूची जिसके तहत जा सकती है विधायक-सांसद की सदस्यता?
6 days agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
7 days agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines