Imran Khan nomination rejected: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने 2024 नेशनल इलेक्शन लड़ने के लिए दाखिल किए गए उनके नामांकन को रिजेक्ट कर दिया है। आयोग ने यह कदम क्यों उठाया, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं…
मिंयावली से चुनाव लड़ना चाहते थे इमरान
इमरान खान ने अपने गृहनगर मियांवाली से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल किया था, जिसे चुनाव आयोग ने रिजेक्ट कर दिया। इसे इमरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। नेशनल इलेक्शन अगले साल आठ फरवरी को होंगे।
बता दें कि पीटीआई प्रमुख को इस साल सिफर मामले में जेल हुई थी। उन पर आधिकारिक गुप्त अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। इमरान पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के वाशिंगटन दूतावास द्वारा भेजे गए एक सीक्रेट राजनयिक केबल का खुलासा किया था।
इमरान खान पर चल रहे कई मुकदमे
इमरान खान प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से मुश्किलों में घिर गए हैं। उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं। वे कई राजनीतिक और कानूनी लड़ाइयों में उलझे हुए हैं। इस समय भी वे जेल में हैं।
इमरान खान का नामांकन क्यों रिजेक्ट किया गया?
जियो न्यूज के मुताबिक, लाहौर के NA-122 निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन पत्रों की जांच करने के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी ने इमरान खान के नामांकन को रिजेक्ट करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि इमरान को दोषी ठहराया गया है। इसलिए नामांकन को रिजेक्ट कर दिया गया है।
बता दें कि मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता मियां नसीर ने पीटीआई प्रमुख के नामांकन पर सवाल उठाए थे। उन्होंने तर्क दिया था कि तोशाखाना मामले में इमरान को सजा के बाद अगले पांच साल तक चुनाव लड़ने के लिए वे अयोग्य हो चुके हैं। इस मामले में चुनाव अधिनियम 2017 की धारा 167 के तहत उन्हें भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया गया था। नसीर ने यह भी कहा कि इमरान के प्रस्तावक और अनुमोदक NA-112 से नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: मुसलमानों के देश में बन रहा सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर, Drone View से देखें शानदार नजारा
क्या इमरान के लिए सब कुछ खत्म हो गया है?
इमरान के लिए अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। वे तीन जनवरी तक नामांकन पत्र को रिजेक्ट करने के खिलाफ अपील कर सकते हैं। इस अपील पर अपीलीय न्यायाधिकरण 10 जनवरी तक फैसला करेगा। इसके बाद चुनावी निकाय 11 जनवरी को उम्मीदवारों को संशोधित लिस्ट जारी करेगा।
इन नेताओं का भी नामांकन हुआ रद्द
बता दें कि इमरान खान के अलावा, नवाज शरीफ के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहीं आजम स्वाति और शाह महमूद कुरैशी के नामांकन पत्र को भी रिजेक्ट कर दिया गया। वहीं, नवाज शरीफ, मरयम नवाज और ख्वाजा साद रफीक के नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया गया। ख्वाजा ने लाहौर के NA 122 निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया था, जहां से इमरान खान के नामांकन को रिजेक्ट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: गजब! बर्फ से जमी नदी पर लैंड कर दिया जहाज, जानें कैसे बची 34 लोगों की जान?
संबंधित खबरें
जेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
18 hrs agoपाकिस्तान समेत 4 देशों का रक्षा समझौता, भारत की बढ़ेगी चिंता?
1 day agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 day agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
2 days agoMecca Defence Pact: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान के समझौते की पूरी जानकारी
2 days agoदीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? क्या कहते हैं नियम
5 days agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
6 days agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
6 days agoविदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन
7 days agoचुनाव आयोग के SIR, SSR और SR में क्या है अंतर? डिटेल से समझें
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines