Explainer Donald Trump Disqualified : अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप के नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। कोलोराडो की अदालत ने प्राइमरी बैलेस से उनके नाम को हटाने का आदेश दिया है। अब बड़ा सवाल उठता है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ पाएंगे। जानें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का क्या असर पड़ेगा?
यूएस में अगले साल नवंबर के महीने में राष्ट्रपति चुनाव प्रस्तावित है। उससे पहले कोलोराडो प्रांत में 5 मार्च को चुनाव होना है। इसे लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने का कार्य चल रहा है और इसकी अंतिम तारीख 5 जनवरी है। इस बीच कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है और उन्हें इस चुनाव में हिस्सा लेने से रोक दिया है। साथ ही SC ने इस प्रांत की मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए कहा है। ऐसे में उनके राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर संकट मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें : Donald Trump ने किया सरेंडर, सिर्फ 20 मिनट में जमानत
अमेरिका के इतिहास में पहली बार आया ऐसा फैसला
अगर सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने से ट्रंप को रोक दिया है तो ऐसे में वे कैसे राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं? भले ही SC का यह आदेश मार्च को होने वाले चुनाव के लिए आया है, लेकिन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी राष्ट्रपति उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया गया है। आपको बता दें कि कोलोराडो के एक समूह ने सितंबर में ट्रंप को मतदान से रोकने के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसपर कोर्ट का आदेश आया है।
जानें क्या है पूरा मामला
साल 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के बाद कैपिटल हिल हिंसा हुई थी। डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल हिल पर धावा बोल दिया था, जिसमें एक पुलिस कर्मी समेत 5 लोगों की जान चली गई थी। इस हिंसा के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने कई बार सार्वजनिक तौर पर कहा था कि राष्ट्रपति के चुनाव में धांधली हुई है।
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
2 hrs agoदुनिया की 8वीं सबसे महंगी सेना, फिर भी चंद हूतियों के आगे क्यों बेबस सऊदी?
3 hrs agoसिंहासन हिला रहे 'Gen-Z'! भारत से फ्रांस तक सड़कों पर कैसे उतरे युवा?
3 hrs agoअटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल की नियुक्ति की क्या है पूरी प्रक्रिया
23 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
23 hrs agoजेपी आंदोलन से CJP प्रदर्शन तक का सफर
2 days agoरेलवे स्टेशन का नाम कैसे बदला जाता है? जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
3 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
4 days agoविदेश यात्रा पर क्यों जाते हैं CM, उन्हें भी लेनी पड़ती है किसी की मंजूरी?
6 days agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines