Online Fraud: ऑनलाइन फ्राड के मामले लगातार आते रहते हैं। जालसाज लोगों से ठगी करने के तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। इन दिनों कुरियर स्कैम से ठगी करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। बैंगलुरु में 66 साल का एक बुजुर्ग शख्स कुरियर स्कैम का शिकार हो गया और उससे एक करोड़ 52 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए गए। एक हफ्ते पहले चंडीगढ़ में भी ठगों ने एक महिला से 80 हाजार रुपये ठग लिए। अब सवाल उठता है कि यह कुरियर स्कैम क्या है, ताकि इसके बारे में जानकर आप भी ऐसी गलतियां न करें। अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो जीवनभर की कमाई से हाथ न धो सकते हैं।
कैसे करते हैं ठगी
कुरियर स्कैम को लेकर बैंकों ने भी चेतावनी जारी की है। दरअसल कुरियर स्कैम में ठग खुद को सीमा शुल्क या एनसीआरबी का अधिकारी बताते हैं और ठगी करने के लिए लोगों से कॉन्टैक्ट करते हैं। ठग इसके लिए लोगों को डराने का तरीका अपनाते हैं। इसके लिए वे उनपर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने ड्रग्स या अन्य प्रतिबंधित पदार्थों का पार्सल भेजा है या प्राप्त किया है। इसके बाद वे उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं और फिर शिकायतों का निपटारा कराने की बात कहते हैं। वे मामले को रफा-दफा करने के लिए एक लिंक भेजकर उसपर पैसे भेजने को कहते हैं। ऐसा करके वे उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं।
ये भी पढ़ें-मशहूर Youtuber की मौत से पहले का आखिरी वीडियो वायरल, निधन से पहले ही दे दिया था हिंट
कैसे बचें इससे
इससे बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। अगर आप किसी भी तरह का पेमेंट करते हैं तो ठीक से उसकी जांच पड़ताल कर लें। किसी भी गैरजरूरी लिंक पर क्लिक न करें। कुरियर वाले से फोन पर तभी बात करें जब आपने कुछ ऑर्डर किया हो। साथ ही ऑर्डर किए हुए या मंगवाए गए सामान की डिटेल्स किसी से भी न बताएं। कॉल करने वाले की बातचीत से अंदाजा लगा लें कि कहीं ये फ्रॉड तो नहीं है। कोई फोन पर किसी तरह का एप डाउनलोड करने को कहता है तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। अपनी निजी डिटेल किसी के साथ भी शेयर न करें। स्कैमर्स की बात में बिल्कुल भी न फंसें। अगर वह घुमा फिराकर बात करता है तो सावधान हो जाएं। अगर कोई धमका रहा है तो तुरंत पुलिस में शिकायत करें। किसी भी तरह का गलत होने की आशंका होने पर साइबर ब्रांच को जानकारी दें।
ये भी पढ़ें-बड़ी खबर: 8 पूर्व नौसैनिकों पर लटकी मौत की तलवार हटेगी! कतर कोर्ट ने अपील स्वीकारी
संबंधित खबरें
आम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoMLC चुनाव में भारत में 'स्नातक' और 'शिक्षक' सीटें क्यों होती हैं?
2 days agoसमुद्री जहाज का काल- लिम्पेट माइंस, WW2 से मचा रहा तबाही, कैसे करता है काम?
2 days agoभारत में किन चुनावों में अब तक इस्तेमाल होता है बैलेट पेपर?
3 days agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 days agoअरब सागर के मुकाबले बंगाल की खाड़ी क्यों आते हैं ज्यादा चक्रवात?
6 days agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines