Made In Heaven 2: ज़ोया अख्तर (Zoya Akhtar) और रीमा कागती (Reema Kagti) की वेब सीरीज “मेड इन हेवन” (Made In Heaven 2) का दूसरा सीजन 10 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video ) पर प्रीमियर हो रहा है। इस सीरीज में एक्ट्रेस एलनाज नोरोजी (Elnaaz Norouzi) भी एक दुल्हन की भूमिका में दिखेंगी। हाल में एक्ट्रेस ने इस सीरीज और अपने रोल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने हाल में चैनल को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जोया ने पहले शुरुआत में उनके द्वारा निभाए जाने वाले किरदार के लिए एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को चुना था।
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि लेकिन सोनम ने इस रोल को करने से इंकार कर दिया। हालांकि, वो ये तो नहीं जानती कि उन्होंने ये सीरीज करने से क्यों मना कर दिया, लेकिन हो सकता है कि सीरीज की शूटिंग के दौरान वो प्रेग्नेंट थीं या उनके पास डेट्स नहीं थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: घर में परिवार का मिला प्यार, कुछ दुश्मन बन गए यार, ऐसा होने वाला है Weekend Ka Vaar
Made In Heaven 2 का ट्रेलर हो चुका है रिलीज
इससे पहले 1 अगस्त को निर्माताओं द्वारा इस मोस्ट अवेटेड सीरीज के दूसरे सीजन ( Made In Heaven 2 Trailer) को रिलीज कर दिया था, जिसको काफी पसंद किया गया था। सीरीज में ग्रैंड शादियों के सामने परंपरा, मॉर्डन चाहतें, समाज का भरोसा और इन सबके बीच में फंसे लोगों की परेशानियों और समस्यओं को दिखाया गया है। ट्रेलर में भी नई-नवेली दुल्हनों, उनके सामने आती नई चुनौतियों और शादि की प्लान करने वाले प्लानर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियों के बारे में दिखाया गया है।
सीरीज में ये स्टार्स आएंगे नजर
सीरीज में शोभिता धूलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन, मोना सिंह, इश्वाक सिंह, त्रिनेत्रा हलदर, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और विजय राज जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। साथ ही बता दें कि सीरीज को सीरीज जोया अख्तर और रीमा कागती के अलावा अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घेवान, नित्या मेहरा ने मिलकर डायरेक्ट किया है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines