Zareen Khan Case: सलमान खान की फिल्म की एक्ट्रेस जरीन खान जेल जाते-जाते बची हैं। साल 2018 में हुए धोखाधड़ी मामले में एक्ट्रेस को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। अभिनेत्री इस मामले में कोलकाता की एक अदालत में पेश हुईं। अंतरिम जमानत के साथ ही कोलकाता की एक अदालत ने जरीन खान (Zareen Khan Case) को यहां नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में उनकी अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं करने का आदेश दिया है। ऐसे में अब वह बिना कोर्ट की इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।
विदेश जाने पर रोक
कोर्ट में पेशी के वक्त जरीन खान ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया था और ब्लैक कलर की कैप पहनी थी। इसके बाद आधार कार्ड से उनकी पहचान होने के बाद एक्ट्रेस की सुनवाई शुरू हुई। जरीन खान के वकील की दलीलों को सुनने के बाद सियालदह अदालत ने अभिनेत्री को 30,000 रुपये के निजी मुचलके पर 26 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दे दी है और कोलकाता पुलिस से पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें: Randeep Hooda के गाने पर Lin Laishram ने डांस कर जीता दिल, Tamannaah संग भी जमकर थिरकीं नई दुल्हन
क्या था धोखाधड़ी मामला
दरअसल, साल 2018 में जरीन खान को कोलकाता में दुर्गा पूजा में परफॉर्मेंस देनी थी, इसके लिए उन्होंने आयोजकों को हां कहा था और इसके लिए एडवांस में 12 लाख रुपये भी लिए थे। एडवांस लेने के बाद एक्ट्रेस न तो इवेंट में पहुंचीं और न ही किसी को कोई जानकारी दी। आयोजकों ने आरोप लगाया है कि वह जरीन खान के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन एक्ट्रेस ने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी। दिए हुए समय पर नहीं पहुंचने के बाद आयोजकों ने जरीन खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया था। बता दें कि कुछ महीने पहले इस मामले में एक्ट्रेस के लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।
इन फिल्मों में आईं नजर
फिल्मी करियर की बात करें तो जरीन खान बहुत ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, लेकिन कटरीना कैफ की हमशक्ल होने के कारण उनको बहुत पहचान मिली है। जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म वीर से एक्टिंग की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1921, हेट स्टोरी 3 और अकसर 2 जैसी फिल्में कीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और तो वह फिल्मों से दूर होती चली गईं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines