Zakir Khan Career Break Reason: मशहूर स्टैड-अप कॉमेडियन Zakir Khan ने हाल ही में अपने करियर से ब्रेक लिया है. उन्होंने अपने करियर के पीक पर यह ब्रेक लिया, जिसके बाद उनके फैंस के बीच हडकंप मच गया. उन्होंने ब्रेक लेने के पीछे अपनी खराब सेहत को कारण बताया है. आज हम जानेंगे कि जाकिर खान किस तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 7 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, जिसे देख ‘महाराजा’-‘दृश्यम’ भी जाएंगे भूल! बेटी के लिए पति को उतारा मौत के घाट
जाकिर खान की बीमारी
जाकिर खान ने 10 साल बिना रुके लगातार काम किया. एक दिन में 2-3 शो, लगातार ट्रैवल, शहर शहर घूमने से उनका शरीर पूरा खराब हो चुका है. उन्होंने बताया कि वे जेनेटिकल इलनेस से पीड़ित हैं. उन्होंने खुद माना कि उन्होंने अपना शरीर खराब किया. कम सोना (कभी-कभी सिर्फ 2 घंटे), खान-पान में लापरवाही और काम का दबाव, इन सबने उनकी तबीयत बिगाड़ दी. कुछ बीमारियां परिवार में पहले से चल रही हैं, यानी जेनेटिक हैं. लेकिन ज्यादातर नुकसान उन्होंने खुद अपनी लाइफस्टाइल से किया.
यह भी पढ़ें: ‘वो मुफ्ती की बीवी हैं…’, Bigg Boss 19 फेम बसीर अली ने सना खान की हरकत को बताया सही, वीडियो से मचा था बवाल
मेंटल और फिजिकल थकान
जाकिर खान ने इन सालों में इतना काम किया, कि वे मेंटल और फिजिकल थकान से भरे हुए हैं. उन्होंने कहा, “मैंने खुद को पूरा खराब कर लिया.” यह शब्द उनके दर्द को दिखाते हैं. वे नहीं चाहते कि और बिगड़ जाए, इसलिए जून 2026 से लंबा ब्रेक ले रहे हैं. यह ब्रेक 2 से 5 साल तक भी हो सकता है. लेकिन ये ब्रेक उनकी सेहत से जुड़ा हुआ है.
जाकिर खान का करियर
जाकिर खान की जी तोड़ मेहनत उनके काम और रुतबे दोनों में दिखाई पड़ती है. उन्होंने बिना किसी बैकिंग के अपना करियर शुरू किया और वे देश के सबसे बड़े कॉमेडियन बने. यह सब उनकी मेहनत का नतीजा है. आज उनके कई फैंस हैं. लेकिन अपना नाम बनाने के बीच में उन्होंने अपने शरीर का ध्यान नहीं रखा. अब वो अपने शरीर पर ध्यान देकर बीमारियों को दूर भगाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं प्रेग्नेंट हूं…’, दूसरी बार मां बनने जा रहीं Rubina Dilaik? ‘छोटी बहू’ के एक वीडियो ने मचाई हलचल
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
13 mins agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
5 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
8 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines