अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में मौजूद है। फिल्म को लोगों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच अब इस फिल्म को लेकर एक यूट्यूबर ने ‘कॉपी-पेस्ट’ का दावा किया है। इतना ही नहीं बल्कि अपनी बात साबित करने के लिए यूट्यूबर ने सबूत भी पेश किया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मसला?
याह्या बूटवाला ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला ने हाल ही में दावा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक क्लिप शेयर की है और दूसरी क्लिप फिल्म ‘केसरी 2’ के उन डायलॉग की है, जिन्हें वो कॉपी बता रहे हैं। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि फिल्म में अनन्या पांडे द्वारा बोले डायलॉग बूटवाला की जलियांवाला बाग कविता की पंक्तियों से कॉपी-पेस्ट किए गए किया हैं।
कविता से चुराए गए डायलॉग
इस पोस्ट को शेयर करते हुए यूट्यूबर ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि तो @nisoooooooooorg ने मुझे 4 दिन पहले ‘केसरी 2’ फिल्म से एक क्लिप भेजी थी, जिसके डायलॉग के बारे में उन्हें लगा कि ये मेरी कविता से कॉपी किए गए हैं, जिसका टाइटल जलियांवाला बाग है, जो 5 साल पहले @unerasepoetry YouTube चैनल पर शेयर की गई थी।
क्या बोले यूट्यूबर?
उन्होंने आगे लिखा कि ये पूरी तरह से कॉपी-पेस्ट है और ऐसा नहीं है कि उन्होंने इसे छिपाने की कोशिश की है, मतलब ‘फुसफुसाना’ जैसा शब्द भी कॉपी है।हां, लोगों के ख्याल मिल सकते हैं, लोग इसी तरह से सोच सकते हैं लेकिन किसी एक चीज की बिल्कुल एक जैसी लाइनें लिखना एक संयोग के अलावा कुछ भी नहीं है। यूट्यूबर ने आगे लिखा कि एक राइट के लिए सबसे बुरी बात ये है कि आप उसके कंटेंट को यूज कर लेते हैं और क्रेडिट भी नहीं देते।
Kesari 2
बूटवाला ने ओरिजनल डायलॉग लिखने की बात कही
याह्या ने इसके अलावा एक और भी कमेंट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि @dharmamovies @karanjohar अगली बार आप सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं, मैं आपके लिए ओरिजनल डायलॉग लिख दूंगा। वहीं, अब यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बादशाह, अरिजीत के बाद इस सिंगर का कॉन्सर्ट कैंसिल, Pahalgam Attack के बाद फैसला
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
6 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
8 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
10 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
11 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
12 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
13 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
13 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines