South Blockbuster Movies In 2024: साउथ फिल्मों का क्रेज सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं रहा है। नॉर्थ इंडिया में लोग साउथ की फिल्मों को बेशुमार प्यार दे रहे हैं। पिछले कुछ साल में यह भी ऐसा देखा गया कि साउथ की फिल्में नॉर्थ साइड में मोटी कमाई कर रही हैं। यहां पुष्पा 2 का नाम लेना बिल्कुल गलत नहीं होगा जो ओपनिंग डे पर अन्य भाषाओं के मुकाबले हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस साल 2024 में साउथ की कई फिल्में रिलीज हुई जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब यह फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। तो आइए जानते हैं कि 5 बेहतरीन फिल्में जिनका इस पूरे साल भौकाल देखने को मिला है।
महाराजा
साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति, अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास और सचाना नामीदास स्टारर फिल्म ‘महाराजा’ इस साल जून, 2024 में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। करीब 20 करोड़ रुपये के बजट वाली विजय सेतुपति की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 83.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया।
कल्कि 2898 एडी
साउथ सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ इस साल जून, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में तबाही मचा दी थी और बॉक्स ऑफिस पर 767.25 रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया था। अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: कम बजट में बनी 5 फिल्में, जिन्होंने इस साल किया बड़ा धमाका
अमरन
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अमरन’ इस साल अक्टूबर, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 253.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शिवकार्तिकेयन और साईं पल्लवी स्टारर यह फिल्म शहीद मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
आवेशम
इस साल अप्रैल, 2024 में रिलीज हुई कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘आवेशम’ को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस मलयालम फिल्म को करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 98.79 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में फहद फासिल, पूजा मोहनराज और मिथुन जय शंकर जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
पुष्पा 2
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ इसी महीने 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई है, जो अभी भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन 33.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके साथ टोटल कलेक्शन 1062.9 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,700 करोड़ के पार पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 अगले साल जनवरी, 2025 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: दिसंबर के साथ ये 5 टीवी शो भी कहेंगे अलविदा! गिरती TRP असली वजह
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines