Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने में सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। नया साल आने वाला है, जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। खैर पुराना साल जाते हुए कई अच्छी यादें भी देकर जा रहा है। बात करें अगर फिल्म इंडस्ट्री की तो इस साल कल्कि 2898 एडी से लेकर पुष्पा 2, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन जैसी कई फिल्में रिलीज हुईं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी रही हैं, जिसमें कुछ नए चेहरे दिखाई दिए। इन नए चेहरों ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी और लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन से स्टार्स के नाम शामिल है।
नितांशी गोयल
किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में नितांशी गोयल नजर आईं जिन्होंने ‘फूल कुमारी’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म के जरिए नितांशी ने फैंस का खूब प्यार हासिल किया।
अभय वर्मा
कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ इस साल रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म में अभय वर्मा और शरवरी वाघ मुख्य किरदार में नजर आए। हालांकि अभय वर्मा के करियर के लिए यह फिल्म लकी साबित हुई। उन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: इस साल साउथ की 5 फिल्मों का रहा भौकाल, एक अभी भी उड़ा रही गर्दा
प्रतिभा रांटा
किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में नितांशी गोयल के अलावा प्रतिभा रांटा भी नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार से दर्शकों की खूब अटेंशन ग्रैब की। इसी के साथ उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी।
जानकी बोड़ीवाला
इस साल मार्च, 2024 में अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ रिलीज हुई जो गुजराती फिल्म ‘वश’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। दोनों ही फिल्मों में जानकी बोड़ीवाला नजर आई हैं। अजय देवगन की इस फिल्म में जानकी ने अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया है। अपनी एक्टिंग से उन्होंने साबित कर दिया कि वह मेकर्स की सही च्वाइस थीं।
अर्चिता अग्रवाल
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘डिस्पैच’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में अर्चिता अग्रवाल भी नजर आई हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी की सहकर्मी और प्रेमिका का किरदार निभाकर अर्चिता ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
लक्ष्य
टीवी शो ‘पोरस’ से चर्चा में आए एक्टर लक्ष्य भी इस साल फिल्मों में डेब्यू करते हुए दिखाई दिए। उनकी फिल्म ‘किल’ रिलीज हुई जिसने फैंस का खूब ध्यान खींचा। लक्ष्य ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को सरप्राइज कर दिया।
बोनिता राजपुरोहित
एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ भले ही फिल्मी पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी हो लेकिन फिल्म में बोनिता राजपुरोहित ने काफी कमाल की एक्टिंग की है। फिल्म में बोनिता ने सफाई कर्मी और यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिला का किरदार निभाया है। उनके किरदार को काफी पॉपुलैरिटी मिली है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines