Year Ender 2024: इस साल सिनेमाघरों में कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं। इस लिस्ट में स्त्री 2, ‘कंगुवा’, ‘देवरा’ और ‘पुष्पा 2‘ जैसे नाम हैं। कुछ फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया। वहीं कुछ फिल्में ऐसी रहीं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गईं। खैर साल 2024 अब खत्म होने वाला है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनका बजट काफी कम रहा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हुईं। यही नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इन फिल्मों को खूब पसंद किया गया। आइए देखें पूरी लिस्ट…
लापता लेडीज
आमिर खान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को सिर्फ 4 से 5 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया। किरण राव की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया कि यह ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई।
यह भी पढ़ें: सिनेमा में लीड एक्टर्स पर भारी पड़े ये 6 सितारे, रहा इस साल इन्हीं का भौकाल
मंजुमेल बॉयज
इस साल एक और फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम ‘मंजुमेल बॉयज’ है। यह फिल्म साल 2006 में हुई सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी दोस्तों के एक ग्रुप की है, जो ट्रिप पर जाते हैं और गुना केव्स में बारी बारी से गिरने लगते हैं। फिल्म का कुल बजट 20 करोड़ था लेकिन इसने कमाई 200 करोड़ के आसपास की।
मुंज्या
इस साल 2024 में कॉमेडी, थ्रिलर के अलावा हॉरर फिल्मों का भौकाल भी दिखा। करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 130 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म को देखकर लोगों को हॉरर के साथ कॉमेडी की फुल डोज मिली थी।
किल
लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल स्टारर फिल्म ‘किल’ इसी साल 2024 में रिलीज हुई जिसमें भर भरकर खून खराबा देखने को मिला। इस फिल्म में एक कमांडो की कहानी दिखाई गई है, जो दुश्मनों के छक्के छुड़ाता है। इस फिल्म का कुल बजट 20 करोड़ रुपये था जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
हनुमैन
इस साल 2025 में एक और फिल्म ‘हनुमैन’ भी काफी चर्चा में रही। फिल्म की कहानी एक यंग लड़के पर बेस्ड है, जिसे भगवान हनुमान से सुपर पावर मिल जाती है। इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अच्छी बात यह है कि फिल्म का कुल बजट 40 करोड़ रुपये था लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का कलेक्शन किया।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines