कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार नवीन कुमार गौड़ा, जिन्हें लोग यश के नाम से जानते हैं. उन्होंने अपने 40 वें बर्थडे के मौके पर अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी कर अपने फैंस को सरप्राइज तोहफा दिया है. 8 जनवरी को टीजर जैसे ही रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर छा गया. यश का लुक जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल टीजर में एक ऐसा सीन है, जिसने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है. टीजर में दिखाया गया है कि यश एक मिस्ट्री वुमन के साथ बोल्ड सीन करते नजर आ रहे हैं, तब से ही लोग यही सोच रहे हैं कि यह अभिनेत्री कौन है. अगर आप भी टीजर देखने के बाद यही सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा दिमाग पर जोर देने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस खबर में बताएंगे उस मिस्ट्री वुमन के बारे में.
यह भी पढ़ें: महाकुंभ फेम मोनालिसा ने इस एक्टर संग रचाई शादी? समंदर किनारे दिखा रोमांस
कौन है नताली बर्न ?
19 मार्च को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 4 साल बाद यश इस फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापस लौट रहे हैं. उनकी फिल्म का टीजर भी जारी हुआ है, जिसमे वो एक मिस्ट्री वुमन के साथ बोल्ड सीन में नजर आए हैं. दरअसल उस एक्ट्रेस का नाम नताली बर्न है. उनका जन्म यूक्रेन में हुआ था, लेकिन बाद में वो अमेरिका चली गई थी. नताली ने हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आपको बता दें कि नताली अभिनेत्री के साथ-साथ फिल्म निर्माता (Filmmaker) और लेखिका भी हैं. टीजर देखने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यश के साथ नताली का फिल्म ‘टॉक्सिक’ में काफी बोल्ड सीन हो सकते हैं. इतनी ही नहीं उनका इस फिल्म में एक्शन और थ्रिलर भी देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: SRK की 5 सबसे महंगी फिल्में, सिर्फ दो से कमा डाले थे 2000 करोड़
टीजर ने लोगों की बढ़ाई एक्साइटमेंट
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नताली बर्न के आने से फिल्म को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में काफी मदद होगी. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा की हॉलीवुड और बॉलीवुड का संगम लोगों को कितना अपनी और आकर्षित करता है. हालांकि ‘टॉक्सिक’ के टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है. अब सभी फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.ु
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines