Yash Chopra Birth Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले डायरेक्टर और प्रड्यूसर यश चोपड़ा ने कई स्टार्स को सुपरस्टार बना दिया है। हर कोई ये जानता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को भी बॉलीवुड का रोमांस किंग किसी और ने नहीं बल्कि यश चोपड़ा ने ही बनाया है। निर्देशक ने कई फिल्मों में लव स्टोरी को आखिर में पूरा करने का काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी खुद की लव स्टोरी अधूरी रह गई थी। जी हां… अपने दौर में यश चोपड़ा ने बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस के साथ दिल लगाया था, लेकिन उनकी मोहब्बत अपने अंजाम तक पहुंच नहीं पाई थी।
हम यहां 60 से 70 के दशक की टॉप एक्ट्रेस मुमताज़ (Mumtaz) के बारे में बात कर रहे हैं। बताया जाता है कि मुमताज भी डायरेक्टर के प्यार में पागल थीं। इतना ही नहीं रिपॉर्ट्स की माने तो दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। यश मुमताज के प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्होंने अपनी एक फिल्म में सायरा बानो के साथ मुमताज को भी साइन किया था।
Yash Chopra Love With Mumtaz
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान, प्रभास, रजनीकांत नहीं… मिलिए उस एक्टर से जिसकी महज 3 फिल्मों ने कमाए 1900 करोड़
इस वजह से टूटा था Mumtaz-Yash Chopra का रिश्ता
इस फिल्म के बाद यश चोपड़ा और मुमताज के बीच का प्यार और गहरा होता चला गया, लेकिन जब दोनों के प्यार की खबर डायरेक्टर के बड़े भाई को लगी तो वो रिश्ता लेकर मुमताज के घर तक भी पहुंच गए। हालांकि, उस समय मुमताज अपने करियर के पीक पर थी, जिसके चलते एक्ट्रेस के घर वालों ने शादी के लिए मना कर दिया। इसी के बाद दोनों के रिश्तों को दरार आ गई थी।
Yash Chopra Wife Pamela Chopra
मुमताज से अलग होने के बाद यश चोपड़ा ने इनसे की शादी
बता दें कि मुमताज से अलग होने के बाद यश चोपड़ा ने पामेला सिंह (Pamela Singh) से शादी कर ली थी, जबकि मुमताज ने अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दिया और काफी समय तक बॉलीवुड में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने एक बिजनेसमैन से शादी कर ली और फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines