WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो चुकी है. इस दौरान एक खूबसूरत और बेहद कॉन्फिडेंट एंकर को देखा गया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. हर कोई इस एंकर के बारे में जानना चाहता है. सोशल मीडिया पर लोग एंकर की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, जिसे WPL में नजर आ रही इस एंकर के बारे में जानने का मन है, तो आज हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे. WPL 2026 में स्पॉट हुई एंकर येशा सागर है. आपको बता दें कि येशा सिर्फ स्पोर्ट्स में ही एंकर नहीं है, बल्कि वह मॉडलिंग और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी अपनी पहचान बन चुकी है. दरअसल स्पोर्ट्स एंकर बनने से पहले येशा कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इतिहास की वो फ्लॉप फिल्म, जिस IMDb ने दी 1.2 की रेटिंग
हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में कर चुकी हैं काम
आपको बता दें कि येशा सागर ने अपने करियर का आगाज मॉडल के तौर पर किया था. हालांकि, वक्त के साथ उन्होंने म्यूजिक वीडियो में भी अपना कदम बढ़ाया और अपनी एक अलग पहचान बना ली है. येशा ने कई फेमस पंजाबी सिंगर्स के साथ काम किया है. उनके म्यूजिक वीडियो को लोगों का भरपूर प्यार और स्पोर्ट देखने को मिला है. साल 2014 में येशा ने पहली बार पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थी. वहीं हिंदी म्यूजिक वीडियो की बात करें तो येशा सागर ने बॉलीवुड के फेमस सिंगर टोनी कक्कड़ के गानों में भी अपना जलवा बिखेरा है. उन्होंने टोनी के साथ साल 2024 में काम किया था.
यह भी पढ़ें: Tara Sutaria के बाद Varun Dhawan की इमेज खराब करने के लिए इन्फ्लुएंसर को इतने लाख का ऑफर, देखें वीडियो
क्या है येशा का कपिल शर्मा से कनेक्शन?
येशा ने मॉडलिंग और म्यूजिक इंडस्ट्री के बाद स्पोर्ट्स में अपना कदम रखा है. उनके बोलने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. उनका कॉन्फिडेंस लेवल देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर दे रहे हैं. दरअसल येशा सागर ने कपिल शर्मा के साथ ‘गिल्ट’ नामक एक गाने में भी काम किया है. आपको बता दें कि खबर लिखने तक येशा सागर के इंस्टाग्राम हैंडल पर 12 लाख फॉलोअर्स देखे गए हैं.
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines