World’s Highest Paid Actor: फिल्म इंडस्ट्री में नाम और शोहरत के बहुत मायने हैं, लेकिन कभी-कभी कामयाबी और सफलता का पैमाना एक्टर्स की कमाई बन जाता है। क्या हो जब एक अभिनेता, जिसने पिछले पांच सालों में कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं दी हो, फिर भी वो दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला अभिनेता बन जाए? ये चौंकाने वाली बात है एडम सैंडलर की, जिनकी 2023 की कुल कमाई 73 मिलियन डॉलर यानी 6 अरब रुपये से ज्यादा रही और उन्होंने टॉम क्रूज, शाहरुख खान जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
हिट फिल्म ना होने के बावजूद छापा पैसा
90 के दशक में एडम सैंडलर ने अपना करियर कॉमेडी फिल्मों से शुरू किया था। आज एडम दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन गए हैं, हालांकि वो पिछले पांच सालों से कोई बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट नहीं दे पाए हैं, फिर भी उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई। सैंडलर ने साल 2023 में चार फिल्मों में काम किया, जिनमें से तीन फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं। इन फिल्मों में ‘मर्डर मिस्ट्री 2‘, ‘यू आर नॉट इनवाइटेड’ और ‘लियो’ शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘द आउट लॉज’ फिल्म में भी काम किया है।
हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि सैंडलर की ज्यादातर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होतीं, बल्कि ये सीधे ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आती हैं। बावजूद इसके डिजिटल रेवेन्यू के जरिए वो मोटा पैसा छाप लेते हैं। सैंडलर ने इन तीन फिल्मों में से हर एक फिल्म में निर्माता के तौर पर भी योगदान दिया, जिससे उन्हें फिल्म के डिजिटल सेल्स से एक बड़ा हिस्सा मिला। यही कारण है कि इन फिल्मों के जरिए उनकी कमाई में भी जबरदस्त इजाफा हुआ।
सैंडलर ने ओटीटी के जरिए छापा पैसा
सैंडलर की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत का अहम योगदान है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर आखिरी बार साल 2019 में ‘अनकट जैम्स’ के साथ उन्होंने बेहतरीन परफॉर्म किया था, उन्होंने इस फिल्म से 3.74 अरब रुपये की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद से उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई। बावजूद इसके सैंडलर ने कभी हार नहीं मानी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए वो लगातार पैसा कमाते रहे।
2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता
एचटी सिटी की खबर के मुताबिक एडम सैंडलर ने 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता के तौर पर मार्गोट रोबी को पीछे छोड़ा। मार्गोट को इस साल ‘बार्बी’ के जरिए 59 मिलियन डॉलर यानी करीब 4.8 अरब रुपये की कमाई हुई। उनके को-स्टार रयान गोस्लिंग भी इस लिस्ट में शामिल हैं, साथ ही टॉम क्रूज और मैट डेमन जैसे बड़े नाम भी। इन सभी ने 2023 में 40 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाया, लेकिन सैंडलर ने इन सभी को अपनी कमाई से पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में ड्रग्स लेने लगा था ये बॉलीवुड एक्टर, पर्सनल ट्रॉमा पर किया खुलासा
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines