हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ankit Gupta: वीडियो में ये किसके साथ दिखे अंकित गुप्ता? नेटिजेंस के जवाब देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Ankit Gupta: वीडियो में ये किसके साथ दिखे अंकित गुप्ता? नेटिजेंस के जवाब देखकर रह जाएंगे हैरान

Ankit Gupta: रियालटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के एपिसोड दिन पर दिन और मजेदार होते जा रहे हैं। वहीं हाल ही में घर से बेघर हुए अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) फिर से एक बार चर्चा में आ गए हैं।

अंकित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बेड पर एक लड़की दिखाई दे रही है। क्लिप के सामने आते ही नेटिजेंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

नेटिजेंस ने किया अंकित को ट्रोल

वायरल वीडियो में अंकित गुप्ता इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। वहीं इनके पीछे एक लड़की उनके बेड पर नजर आ रही है। फिर क्या था, ये वीडियो आग की तरह इंटरनेट पर वायरल होने लगी, जिसके बाद लोग अंकित और प्रियंका के रिलेशन पर सवाल उठाने लगे। हालांकि अंकित के फैंस ने इसे गलत बताया है।

विज्ञापन

कौन है अंकित के बेड पर

वीडियो देखने के बाद नेटिजेंस लगातार पूछ रहे हैं कि क्या क्लिप में दिख रही लड़की अंकित गुप्ता की गर्लफ्रेंड है? अगर ये सच है तो ‘बिग बॉस 16’ शो के घर में अंकित का प्रियंका चाहर चौधरी से क्या रिश्ता था। कुछ ने तो यहां तक कहा कि अंकित गुप्ता बीबी हाउस में प्रियंका के साथ केवल फेक दोस्ती और प्यार का नाटक कर रहे थे। वहीं कुछ ने दावा किया है कि अब प्रियंका का कार्ड कट गया है।

फैंस ने किया अंकित को सपोर्ट

इस वीडियो के वायरल होते अंकित गुप्ता को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अब अंकित के फैंस उनके सपोर्ट में उतर गए हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर इसका पूरा वीडियो शेयर कर दिया है। साथ में उन्होंने कैप्शन दिया है, जब अभिनेता इंटरव्यू दे रहे थे तब कमरे में 5 लोग मौजूद थे। इतना ही नहीं वीडियो के साथ अफवाह न फैलाने की गुजारिश भी की है।

विज्ञापन

बता दें कि अंकित गुप्ता को जनता के वोट से नहीं बल्कि घरवालों के वोट के आधार पर निकाला गया है। अंकित के बाहर आने के बाद से ट्विटर पर #BringBackAnkitGupta ट्रेंड कर रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola