मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी अपना जादू चलाया है। इस मूवी में राम चरण की एक्टिंग को खूब सराहा गया। जहां देश के तमाम दिग्गजों ने राम चरण की तारीफों के पुल बांधे तो वहीं, अब मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स के एक क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर की खूब तारीफ की है। ये पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है।
मार्वल की टीवी सीरीज ‘ल्यूक केज’ के क्रिएटर चिओ होदरी कोकर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें ‘जेम्स बॉन्ड’ के लिए कई एक्टर्स के नाम सजेस्ट किए। लिस्ट में इद्रिस एल्बा, राम चरण, सोप डिरिसु, मैथ्यू गोडे और डैमसन इद्रिस के नाम शामिल हैं। इसके बाद चिओ ने एक और पोस्ट शेयर कर इन एक्टर्स के नाम चुनने के पीछे के वजहों का खुलासा करते हुए बताया, राम चरण ‘जेम्स बॉन्ड’ के अगले पार्ट के लिए एक अच्छे दावेदार हो सकते हैं इसलिए उनका नाम सोचा है।’
https://twitter.com/cheo_coker/status/1552357467492823040
चिओ ने दूसरा पोस्ट शेयर कर लिखा, इद्रिस एल्बा, सोप डिरिसु (गैंग्स ऑफ लंदन), मैथ्यू गोडे (द ऑफर), डैमसन इद्रिस (स्नोफॉल) और राम चरण , यह सभी एक्टर्स नेक्स्ट पार्ट में ‘जेम्स बॉन्ड’ का किरदार निभाना डिजर्व करते हैं। क्रिएटर के इस पोस्ट पर राम चरण के एक फैन ने कमेंट कर उन्हें ‘किंग ऑफ टॉलीवुड’ बताया। हॉलीवुड की पॉपुलर स्पाई फिल्म फ्रैंचाइजी ‘जेम्स बॉन्ड’ के अगले पार्ट के लिए लंबे समय से एक्टर की तलाश कर रही है।
जेम्स बॉन्ड ‘007’ का किरदार निभाने के लिए इद्रिस एल्बा, टॉम हार्डी, रिचर्ड मैडेन, सिलियन मर्फी, लशाना लिंच, हेनरी कैविल, टॉम हिडलस्टन और सैम ह्यूघन के नाम सामने आए हैं। राम चरण की फैन फॉलोइंग और उनका स्टाइल लोगों को काफी पसंद है इसलिए उन्हें कास्ट करने पर विचार किया है।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines