Sai Pallavi Simple Saree Fashion: साउथ की एक्ट्रेस Sai Pallavi को आपने कभी किसी बोल्ड आउटफिट में नहीं देखा होगा. इसके पीछे उनके कॉलेज के दिनों से जुड़े यह हादसा जिम्मेदार है, जिसके बाद उन्होंने किसी तरह के बोल्ड कपड़े पहनने से तौबा कर लिया. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की कॉलेज लाइफ में ऐसी क्या घटना घट गई थी.
यह भी पढ़ें: कभी अक्षय खन्ना संग मचाया ‘हंगामा’, तो कभी अक्षय कुमार संग की ‘हेरा फेरी’; फिर कहीं गुम हुई ये हसीना!
कॉलेज में हुआ वो घटना
साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कॉलेज के समय में उन्होंने एक डांस कॉम्पिटिशन (Sai Pallavi tango dance video controversy) में हिस्सा लिया था. वहां पर उन्होंने एक स्लिट वाली ड्रेस पहनी थी, जिसमें थोड़ा सा बोल्ड लुक था. वो डांस टैंगो पर आधारित था और उन्होंने बहुत मेहनत से तैयारी की थी. लेकिन वीडियो ऑनलाइन आने के बाद कुछ लोगों ने उसे रोक-रोक कर देखा और उनके कपड़ों पर कमेंट करने लगे. लोग उनके शरीर के हिस्सों पर फोकस करने लगे, न कि उनके परफॉर्मेंस पर.
साई पल्लवी को हुआ दुख
इससे Sai Pallavi को काफी दुख हुआ. उस समय उन्हें ऐसा लगा जैसे कि लोग उन्हें किसी ऑब्जेक्ट की तरह देख रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि मैं ऑब्जेक्टिफाई हो रही हूं. लोग मेरे डांस को नहीं, बल्कि मेरे कपड़ों को देख रहे थे.” इस घटना ने उनपर काफी बुरा असर डाला और साई पल्लवी ने तभी से बोल्ड कपड़े पहनना छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: Border 2 बनी दूसरी सबसे लंबी वॉर फिल्म, सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट
फिल्मों में भी बोल्ड लुक किया इंकार
इस घटना ने साई पल्लवी को पूरी तरह बदल दिया. आगे चलकर उन्होंने फिल्मों में भी यह नियम बना लिया कि वो छोटी ड्रेस, रिवीलिंग आउटफिट या ग्लैमरस लुक से दूर रहेंगी. उनका मानना है कि वो अपनी एक्टिंग और किरदार से लोगों का ध्यान चाहती हैं, न कि बॉडी से. वे कहती हैं, “मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे ग्लैमर के लिए देखें. मैं चाहती हूं कि लोग मुझे वैसी ही देखें जैसी मैं हूं. सादगी से भरी हुई.”
कम मेकअप का इस्तेमाल (Sai Pallavi no makeup look)
Sai Pallavi सिर्फ साधारण कपड़े ही नहीं पहनती बल्कि कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करती हैं. वे अपनी नैचुरल लुक को प्राथमिकता देती हैं. इससे उनकी फिल्म में लुक काफी नेचुरल और उनकी रियल स्किन के साथ ही रहता है. वह मेकअप प्रोडक्ट की बजाय स्किनकेयर पर ज्यादा विश्वास रखती हैं.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 7 मिनट की थ्रिलर फिल्म, जिसमें दिखी 2 साइको किलर की कहानी; एक पुलिस तो एक है चोर
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
28 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines