Why Pawan Singh Called Bhojpuri Power Star: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्हें मुख्यतः सॉन्ग ‘लगावेलु लिपिस्टिक’ के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं. महज 11 साल की उम्र में करियर की शुरुआत करने वाले पवन सिंह का स्टारडम आज हिंदी सिनेमा जगत में भी है. आलम ये है कि उनका कोई भी गाना आता है तो वह इंटरनेट पर छा ही जाता है. उन्हें कई बार कहते हुए सुना गया है, ‘मैं वो करूंगा जो भोजपुरी में कभी किसी ने नहीं किया होगा. पावर यहीं से शुरू होता है’ तो एक्टर ने अपनी इस बात को साबित भी कर दिखाया. ऐसे में आज आपको बता रहे हैं कि पवन को भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार क्यों कहा जाता है. जानिए उन 6 वजहों के बारे में…
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में पवन सिंह ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का
पवन सिंह इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को लेकर चर्चा में हैं. शो में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. इस शो में उन्हें कभी लिट्टी चोखा बनाते हुए देखा जा रहा है तो कभी वह घर वालों को प्याज काटना सिखा रहे हैं. इसमें करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, ईशा मालवीय जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. इसमें उन्हें कई बार तेजस्वी के साथ फ्लर्ट भी करते हुए देखा गया. वहीं, बीच-बीच में वह भोजपुरी गानों से समां भी बांधते नजर आ जाते हैं. ऐसा पहली बार है जब कोई भोजपुरी स्टार ‘लाफ्टर शेफ्स’ का हिस्सा बना है.
यह भी पढ़ें: 6.16 मिनट का वो हिंदी सॉन्ग, जिस पर 100 करोड़ रुपये हुए थे खर्च! 65 साल पहले बाथरूम में हुआ था रिकॉर्ड
हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन
पवन सिंह ही वो स्टार हैं, जिन्होंने साल 2021 में हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन शुरू किया. उन्होंने पायल देव जैसी सिंगर के साथ कोलाबोरेशन किया और शानदार म्यूजिक वीडियोज देकर सभी की छुट्टी कर दी. हालांकि, उस समय भोजपुरी में हिंदी के पुराने गानों की बीट और म्यूजिक की तर्ज पर गाने आ रहे थे. जब पवन सिंह ने पायल देव के साथ कोलाबोरेट किया था मानो इंडस्ट्री में तबाही ही आ गई. उन्होंने जुबिन नौटियाल के ‘लुट गए’, ‘बारिश बन जाना’ (पायल देव के साथ), ‘तुम्हारे सिवा’, ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ जैसे गाने गाए और धमाल ही मचा दिया.
सनी लियोनी संग दिया हिट गाना
भोजपुरी इंडस्ट्री में खुद बड़ा बताने को लेकर अक्सर खेसारी और पवन सिंह के बीच विवाद देखा जाता रहा है. सोशल मीडिया पर भले ही खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग है लेकिन पवन सिंह का क्रेज लोगों के इतना है कि उसे 100-200 मिलियन व्यूज मिल ही जाते हैं. जहां खेसारी सपना चौधरी जैसी स्टार्स के साथ स्टेप से स्टेप मिला रहे थे उसी बीच पवन सिंह ने सनी लियोनी के साथ गाना रिलीज करके बवाल ही मचा दिया था. उन्होंने सनी लियोनी के साथ ‘तेरी लाल चुनरिया’ बनाया, जिसे मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं. इसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी. उनका गाना इंस्टाग्राम रील पर भी छाया रहता है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar के लिए 1300 लड़कियों के हुए थे ऑडिशन, फिर 20 साल छोटी सारा अर्जुन को ही क्यों किया गया कास्ट?
राइज एंड फॉल में एंट्री कर मचाया धमाल
इसके साथ ही पवन सिंह भी ओटीटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में भी धमाल मचा चुके हैं. अश्नीर ग्रोवर के शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था. इसमें उनकी और धनश्री की केमिस्ट्री लोगों को खूब भाई थी. एक्टर को धनश्री के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया था. ऐसा पहली बार था जब कोई भोजपुरी स्टार ऐसे किसी शो में नजर आया था.
बिग बॉस 19 में सलमान खान को भोजपुरी गाने पर नचाया
सलमान खान के शो ‘बिहग बॉस’ में तो बहुत से भोजपुरी स्टार्स को देखा गया है. निरहुआ, विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा, अक्षरा सिंह, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स इस शो में जा चुके हैं. लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भोजपुरी स्टार ने सलमान खान को उनके ही शो में अपने वायरल गाने का हुक स्टेप करवाया. इतना ही नहीं, पवन सिंह का वो हुक स्टेप ‘बिग बॉस 19’ के खत्म होने के बाद कुनिका सदानंद को भी पार्टी में करते हुए देखा गया था.
यह भी पढ़ें: ‘चेहरे में 67 कांच के टुकड़े…’, एक्सीडेंट में बिगड़ गया था महिमा चौधरी का फेस, बोलीं- ‘बहुत कुछ झेला’
बॉलीवुड फिल्म में पवन सिंह के गाने की धूम
यूं तो भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, शारदा सिन्हा और कल्पना पटवारी पहले हिंदी फिल्मों के गाने गा चुके हैं. शारदा सिन्हा का गाना आज भी काफी पसंद किया जाता है, जो सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में गाया था. मनोज तिवारी को भी ‘बिहार के लाला’ जैसे गाने के लिए जाना जाता है. लेकिन, पवन सिंह ने ‘स्त्री 2’ में गाना ‘आई नहीं’ सिर्फ गाया ही नहीं बल्कि देशभर को उस पर नचाया. फिल्म की रिलीज से पहले ही उनका ये गाना हिट हो गया था. वह इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी गए थे.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
33 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
6 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines