Rajpal Yadav: राजपाल यादव हिंदी सिनेमा में कॉमेडी के शहंशाह के नाम से जाने जाते हैं। वह अपनी कॉमेडी के जरिए किसी भी फिल्म में जान डाल देते हैं। अभिनेता ने हंगामा, फिर हेरा फेरी, चुप चुपके, भूल भुलैया, ढोल, मालामाल वीकली जैसी कई अन्य फिल्मों में शानदार कॉमेडी की है और लोगों का दिल जीत लिया है। अभिनेता वैसे तो कई बार इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात कर चुके हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर किस वजह से उनको सुबह के पांच बजे अपनी पत्नी के सामने कान पकड़ने पड़े।
यह भी पढ़ें: ‘हो जाती थी ब्लैकआउट…’, सालों बाद Sridevi की मौत का Boney Kapoor ने खोला राज?
जब सिर पर चढ़ा सफलता का खुमार
अक्सर सफलता का खुमार बहुत जल्द लोगों के सिर पर चढ़कर बोलने लगता है। कहते हैं कई बार इस वजह से इंसान हवा में भी उड़ने लगता है, कुछ ऐसा ही राजपाल यादव के साथ भी हुआ। फिल्म हंगामा के हिट होने के बाद सफलता का जो खुमार उनके सिर पर चढ़कर बोल रहा था, उसे पत्नी ने कुछ ही देर में शांत करा दिया। बता दें कि इंस्टाग्राम लाइव के दौरान राजपाल यादव ने इस बात का खुलासा किया।
हांगकांग घूमने के दौरान हुआ वाक्या
राजपाल ने कहा, ‘मेरी शादी को भी एक-दो साल ही हुए थे। मैं अपने ग्रुप के साथ हांगकांग घूमने गया था। मैं सफलता के नशे में चूर था। हास्टल लाइफ से निकला ही था, मुझे सुख ज्यादा मिल गया था, तो थोड़ा बहक गया था। लोग फोटो खिंचवाने आते थे। तब सेल्फी का दौर नहीं हुआ करता था, लेकिन फोन आ गए थे। यह देखकर मेरे साथ गए परिवार के लोगों ने मुझे थोड़ा चिढ़ा दिया था, तो मैं अलग जाकर बैठ गया था। मैंने किसी के साथ फोटो नहीं खिंचवाई। वहां से वापस घर लौटकर मैंने पत्नी से पूछा कि ट्रिप में शांत क्यों हो गए थे।’
पत्नी ने दिखाया रास्ता
राजपाल की पत्नी ने पूछा, ‘कलाकार बनने के पीछे आपका सपना क्या था। मैंने कहा कि यही कि सब मुझे पहचाने और पसंद करें, तो उन्होंने कहा कि जब दुनिया पहचान रही है और पसंद कर रही है, तो आपको भड़कना किसने सिखा दिया। मैंने रात भर सोचा। सुबह पांच बजे पत्नी के सामने कान पकड़े कि आज के बाद में जितने लोग फोटो खिंचवाने आएंगे कभी मना नहीं करूंगा।’ इसके बाद राजपाल ने बताया कि धीरे-धीरे वो दौर सेल्फी में बदल गया है और आज भी अगर कोई मजबूरी न हो, तो किसी को सेल्फी के लिए मना नहीं करता हूं। जिस घर या फैक्ट्री में जाता हूं, वहां के मालिक से लेकर माली तक हर किसी के साथ फोटो लेता हूं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines