पॉपुलर गाना ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बनीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून 2025 को 42 साल की उम्र में उनका कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया, जिससे फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को गहरा सदमा लगा। उनकी मौत के बाद सिर्फ उनके काम ही नहीं बल्कि उनके निजी रिश्तों और दौलत को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। सवाल ये उठ रहा है कि उनकी संपत्ति किसको मिलेगी?
शेफाली की कमाई कितनी थी?
शेफाली ने बहुत ज्यादा फिल्में तो नहीं कीं, लेकिन वो लगातार टीवी शोज, रियलिटी शो और इवेंट्स में दिखाई देती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 8.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वो एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए 10 से 25 लाख रुपये तक लेती थीं और उनकी ये परफॉर्मेंस कुछ ही मिनटों की होती थी।
इसके अलावा इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती थी। लाखों फॉलोअर्स की वजह से उन्हें ब्रांड प्रमोशन के ऑफर्स मिलते थे, जिससे उनकी महीने की कमाई लाखों में और साल की कमाई करोड़ों में हो जाती थी।
अब ये दौलत किसको मिलेगी?
शेफाली की दो शादी हुई थी। पहली शादी 2004 में म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) से हुई थी, लेकिन 5 साल बाद 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2014 में उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की और तब से वही उनके पति थे। शेफाली की कोई संतान नहीं थी और तलाक के बाद हरमीत से कोई रिश्ता भी नहीं रहा। ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि उनकी करोड़ों की संपत्ति किसके पास जाएगी। सबसे ज्यादा संभावना यही मानी जा रही है कि उनके पति पराग त्यागी ही इस दौलत के कानूनी हकदार होंगे।
कानून क्या कहता है?
भारतीय कानून के मुताबिक, अगर किसी महिला की मौत हो जाती है, तो उसकी संपत्ति सबसे पहले उसके पति, बच्चों और माता-पिता में बांटी जाती है। अगर कोई बच्चा नहीं है और माता-पिता भी नहीं हैं, तो पूरा हक पति को मिलता है। अगर वो संपत्ति महिला को उसके माता-पिता से विरासत में मिली थी, तो वह संपत्ति माता-पिता के परिवार को मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala को विनय सप्रू-राधिका ने ऐसे दिया था पहला ब्रेक, बोले- वो कॉलेज से लौटकर…
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
4 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
5 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
6 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
7 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines