Who is Viraj Ghelani: फिल्मी दुनिया का कोई स्टार हो या फिर सोशल मीडिया का कोई मशहूर चेहरा… अगर एक बार पॉपुलर हो जाता है, तो उनके चाहने वाले अक्सर उनके साथ खड़े नजर आते हैं। इस वक्त विराज घेलानी इंटरनेट पर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह भी बेहद खास है। अब भई कोई मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस से ‘पंगा’ ले ले, तो भला वो कैसे चर्चा में ना हो। जी हां, विराज घेलानी ही वो शख्स हैं, जिन्होंने धर्मा प्रोडक्शन से बदला लिया था। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि विराज को ऐसा करना पड़ा और कौन हैं विराज घेलानी? आइए जानते हैं…
विराज घेलानी ने किया खुलासा
दरअसल, विराज घेलानी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कई बातें रिवील की हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के दौरान आई मुश्किलों पर भी बात की। विराज ने फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में कुछ ऐसा हुआ था, जो विराज को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। गौरतलब है कि फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाया था, लेकिन जब इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, तो विराज को किसी ने इनवाइट ही नहीं किया था। विराज को इस बात ने बहुत हर्ट किया था और उन्होंने उसी वक्त ठान लिया था कि वो इसका बदला जरूर लेंगे।
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के जरिए लिया बदला
विराज को मेकर्स का ये बिहेवियर पसंद नहीं आया था, तो जाहिर है कि विराज इसके लिए कुछ ना कुछ करते। उस वक्त उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के जरिए धर्मा प्रोडक्शन से बदला लिया। विराज ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने फॉलोअर्स को कहा था कि जब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होगा, तो सभी को धर्मा प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल पर बस एक ही कमेंट करना है कि ‘हम विराज के लिए यहां है’।
गुजरातियों से पंगा मत लो- विराज
विराज ने आगे बताया कि जैसा उन्होंने सोचा था वैसा ही हुआ और लोगों ने यही कमेंट किए। ये सब देखकर धर्मा प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल वालों को झटका लगा कि ये क्या हो रहा है और फिर मेरे पास इस रोकने के लिए फोन भी आया, लेकिन विराज उस वक्त बदला लेने पर उतरे थे, तो उन्होंने कहा था कि गुजरातियों से पंगा मत लो। गौरतलब है कि विराज को इंस्टाग्राम पर 12 लाख लोग फॉलो करते हैं।
कौन हैं विराज घेलानी?
विराज घेलानी की बात करें तो वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, लेकिन उन्होंने अपने काम के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। विराज ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में भी काम किया है। इंटरनेट पर विराज को लोग खूब पसंद करते हैं और उनके फॉलोअर्स भी अक्सर उनके साथ खड़े नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- बेटे को छोड़ या साथ लेकर…. अब कहां जा रहीं Natasa Stankovic? मायके या फिर कहीं और?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
29 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines