Who is Simar Bhatia Akshay Kumar Connection: अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ की वजह से हेडलाइन्स में हैं. उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसके बाद दर्शकों में एक अलग ही क्रेज है. अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य जहां इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं, वहीं इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सिमर भाटिया नजर आने वाली हैं. उनकी भी ये पहली फिल्म है. ऐसे अब ये न्यू पेयर को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेहद ही एक्साइटेड हैं. लेकिन, उससे पहले आपको इस फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस समिर भाटिया के बारे में बता रहे हैं. उनका बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार के साथ खास कनेक्शन है.
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर बीते दिन यानी कि 29 अक्टूबर को रिलीज किया गया. इसमें इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी को दमदार तरीके से दिखाया गया है. अगस्त्य नंदा भी अरुण खेत्रपाल के किरदार में खूब जंचे. उनके अभिनय की सभी ने तारीफ की. उनकी तारीफ में अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर की थी. वहीं, फिल्म में सिमर भाटिया हैं, जिनकी तारीफ में अक्षय कुमार ने पोस्ट लिखा था, ‘मेरी छोटी सिमी अब छोटी नहीं रही. इक्कीस में तुम्हारे लिविंग रूम परफॉर्मेंस से लेकर बड़े पर्दे तक, दिल गर्व से भर गया है.’ एक्टर ने पूरी टीम और अगस्त्य के काम की भी तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी.
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा संग डेब्यू, लोगों ने ऋतिक रोशन से किया कंपेयर; अब गुमनामी की जिंदगी जी रहा ये एक्टर
कौन हैं सिमर भाटिया?
अब अगर बात की जाए कि समिर भाटिया हैं कौन तो वह अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं. इस रिश्ते से अक्षय, सिमर के मामा हुए और वो उनकी भांजी. अलका ने साल 1997 में वैभव कपूर से शादी की थी. हालांकि, बाद में अलका और वैभव का रिश्ता खत्म हो गया और साल 2012 में अलका ने रियल एस्टेट टाइकून सुरेंद्र हीरनंदानी से शादी कर ली थी.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल ने फिर चली अपनी चाल, अमाल और मालती के बीच लगाई तिल्ली
फिल्म ‘इक्कीस’ के बारे में
बहरहाल, अगर फिल्म ‘इक्कीस’ के बारे में बात की जाए तो एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसमें सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी को दिखाया गया है. इसमें अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं. अरुण खेत्रपाल को 21 साल की उम्र में परमवीर चक्र मिला था. फिल्म में धर्मेंद्र भी अहम किरदार में हैं, जिन्होंने अरुण खेत्रपाल बने अगस्त्य नंदा के पिता का रोल प्ले किया है. इसमें जयदी अहलावत भी हैं. उन्होंने एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाई है. फिल्म का निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की वो आधी-अधूरी फिल्म, जिसमें क्लाइमेक्स था गायब; 10 साल तक लटकने के बाद हुई थी रिलीज
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines