Who is Santanu Hazarika: आज के टाइम में सोशल मीडिया पर शांतनु हजारिका (Santanu Hazarika) चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, ऐसी अफवाहें हैं कि एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) और शांतनु हजारिका ने गुप-चुप शादी कर ली है।
हालांकि इसको लेकर अभी तक ना शांतनु हजारिका और ना ही अभिनेत्री श्रुति हासन की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है, लेकिन सभी के मन में सवाल है कि आखिर शांतनु हजारिका कौन है, जिनके साथ श्रुति की सीक्रेट शादी की अफवाहें उड़ रही हैं। आइए जानते हैं…?
यह भी पढ़ें- Dunki-Salaar में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़, Animal ने 25वें दिन भी लूटा बॉक्स ऑफिस
social media
कौन हैं शांतनु हजारिका?
श्रुति हासन के रूमर्ड पति शांतनु हजारिका एक डूडल कलाकार और चित्रकार हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के बायो में लिखा है कि डूडल आर्ट चैंपियन। साल 2014 में शांतनु ने डूडल आर्ट प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ डूडल कलाकार का पुरस्कार अपने नाम किया था। इतना ही नहीं बल्कि वो GAP- गौहाटी आर्ट प्रोजेक्ट के सह-संस्थापक भी हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर शांतनु के 121K फॉलोअर्स है। इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर शांतनु ने चित्रकार बनने के लिए अपनी इंजीनियरिंग छोड़ दी थी।
क्या शांतनु हजारिका और श्रुति हासन ने कर ली शादी?
ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं कि शांतनु हजारिका और श्रुति हासन ने सीक्रेट शादी कर ली है। हालांकि इस पर दोनों की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। दरअसल, हाल ही में ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि ने क्रिसमस के खास मौके पर Reddit पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन का आयोजन किया था। इस दौरान यूजर्स ने ओरी से उनसे जुड़े कुछ सवाल किए, जिनका उन्होंने जवाब दिया।
ओरी ने बातों-बातों में किया खुलासा
इस दौरान ओरी ने कहा कि जब मैं श्रुति से मिला था, तो उनका बिहेवियर मेरे साथ बिल्कुल अच्छा नहीं था। हालांकि उनके पति के साथ मेरी अच्छी बॉडिंग है। मैं उनके पति को बहुत पसंद भी करता हूं। ओरी ने जैसे ही ये बयान दिया तो सोशल मीडिया यूजर्स के कान खड़े हो गए और लोग कयास लगाने लगे कि क्या शांतनु और श्रुति ने सीक्रेट शादी कर ली है?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines